Move to Jagran APP

JMC: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, फॉरमेट में किया जा रहा बदलाव

निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पुराने प्रमाण पत्र जस के तस रहेंगे। नया फॉरमेट अब के बाद से लागू माना जाएगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 01:35 PM (IST)
JMC: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, फॉरमेट में किया जा रहा बदलाव
JMC: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, फॉरमेट में किया जा रहा बदलाव

जागरण संवाददाता, जम्मू : अगर आपको जन्म अथवा मरण प्रमाण पत्र की जरूरत है तो फिलहाल इंतजार करें। जम्मू नगर निगम ने इसके फाॅरमेट में संशोधन के चलते यह प्रमाण पत्र जारी करना फिलहाल बंद कर दिए हैं। अगले हफ्ते से संशोधन के साथ दोबारा इन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

loksabha election banner

जम्मू नगर निगम ने पिछले हफ्ते चीफ रजिस्ट्रार से आदेश मिलने के बाद जन्म व मरण प्रमाण पत्र पर रोक लगा दी थी। प्रमाण पत्रों के फॉरमेट में बदलाव के निर्देशों के मद्देनजर फिलहाल किसी को भी यह प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। लोगों को स्कूलों में दाखिले, नौकरी के अलावा इन दिनों डोमिसाइल सर्टिफिकेट लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है। जानकारी नहीं होने के चलते बड़ी तकलीफों के बीच लोग टाउन हाल में नगर निगम की बर्थ एंड डेथ सेक्शन में पहुंच रहे हैं।

यहां आने पर उन्हें पता चल रहा है कि फिलहाल प्रमाण पत्र नहीं निकाले जा रहे हैं। कर्मचारी भी उन्हें थोड़े दिनों में दोबारा पता करने की बात कहकर लौटा रहे हैं। वहीं निगम की पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पुराने प्रमाण पत्र जस के तस रहेंगे। नया फॉरमेट अब के बाद से लागू माना जाएगा।

रोज जारी किए जाते हैं सौ से ज्यादा प्रमाण पत्र:  जम्मू नगर निगम से रोजाना करीब 100 जन्म तथा करीब 40 मरण प्रमाण पत्र जारी होते हैं। अब तो निगम ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फिलहाल इसे भी रोक दिया गया है। हर साल स्कूलों में दाखिलों के समय फरवरी, मार्च व अप्रैल में जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों की यहां भीड़ रहती है। करीब दो सौ प्रमाण पत्र रोजाना जारी होते हैं। रूटीन में सौ से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र लिए जाते हैं। इसके लिए 50 रुपये की फीस जमा करवानी होती है।

क्या कहते हैं अधिकारी: ‘चीफ रजिस्ट्रार के आदेश के बाद नगर निगम ने बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट जारी करना बंद किए है। इसके फॉरमेट में बदलाव किया जाना है। इसके लिए सचिवालय निर्देश जारी करेगा। इस संबंध में लिखित में कार्रवाई की गई है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी सोमवार से रूटीन में सर्टिफिकेट जारी होना शुरू हो जाएंगे। फिलहाल लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।’ -डा. शमीम मीर, हेल्थ आफिसर व रजिस्ट्रार, जम्मू नगर निगम

  • ‘किसी ने अदालत में याचिका दर्ज की। जिसके बाद चीफ रजिस्ट्रार के निर्देशों पर जन्म-मरण प्रमाण पत्र देना बंद करना पड़ा। यूटी बनने के बाद फाॅरमेट में बदलने की जरूरत थी। इसी के मद्देनजर जारी करने की प्रक्रिया रोकी गई। चूंकि निगम के पास इसके अधिकार नहीं हैं। प्रमुख सचिव को लिखा गया है। एक-दो दिन में नया फॉरमेट बन जाएगा। उसके बाद दोबारा रोजमर्रा की तरह प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। नए प्रमाण पत्र ही बदलेंगे। पुराने जस के तस मान्य रहेंगे।’ -बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी, जम्मू नगर निगम 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.