विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीरी हिंदू विस्थापित कालोनियों के कायाकल्प का काम शुरू, 82 करोड़ रुपये से चमकेगी जगटी टाउनशिप

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:16 AM (IST)

जम्मू में कश्मीरी हिंदू विस्थापित कैंपों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन का काम 82.45 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है।

82.45 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से चमकेगा जगटी टाउनशिप।

82.45 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से चमकेगा जगटी टाउनशिप।

HighLights

  1. कश्मीरी हिंदू विस्थापित कैंपों में मरम्मत और उन्नयन कार्य शुरू

  2. जगटी टाउनशिप के लिए 82.45 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत

  3. पेयजल, सीवेज और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू में कश्मीरी हिंदू विस्थापित कैंपों में मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन का काम व्यापक स्तर पर शुरू हो गया है। सरकार की ओर से 200 से अधिक भवन ब्लाकों और करीब 5000 फ्लैटों के साथ सामुदायिक हाल और अन्य साझा सुविधाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है।

इस बीच राहत एवं पुनर्वास (माइग्रेंट्स), जम्मू-कश्मीर के आयुक्त अरविंद करवानी ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जगटी नगरोटा विस्थापित कैंपों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

भवनों और फ्लैटों की मरम्मत शुरू

उन्होंने सभी भवनों का ढांचा आडिट कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ स्थानीय निवासियों और संबंधित कैंप कमांडेंट से परामर्श कर काम कराने पर जोर दिया।

करवानी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने जम्मू के विस्थापित कैंपों में भवनों की मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू किया है। इसके साथ ही आंतरिक सड़कों और गलियों, पार्कों, विस्थापित स्कूलों, स्वास्थ्य डिस्पेंसरी तथा सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल जगती के विकास और फेस-लिफ्ट की व्यापक परियोजना भी तैयार की गई है।

10 करोड़ का नया प्रोजेक्ट

इन कार्यों के लिए सरकार ने हाल ही में 82.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। निरीक्षण के दौरान कैंपों में पेयजल, बिजली और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई।

करवानी ने जल शक्ति विभाग को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जगटी टाउनशिप की जलापूर्ति व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना तैयार की गई है।

नगरोटा, मुट्ठी-बूटा नगर और पुरखू विस्थापित कैंपों के लिए करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अंतिम रूप दिया गया है। जगटी टाउनशिप में पहले से संचालित एसटीपी की तर्ज पर इनका निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मशरूम की खेती से स्वरोजगार का मौका, जम्मू में आधुनिक तकनीक सीखाने के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम