जम्मू, राज्य ब्यूरो। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए आज जम्मू शहर में प्रदर्शन किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पुरानी मंडी जम्मू में बैनर लहराते हुए भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि अग्निपथ योजना युवा व राष्ट्र विरोधी है। इसे तत्काल से वापिस लिया जाना चाहिए। इससे बेरोजगारी समाप्त होने वाली नहीं है। योजना पूरी तरह से देश हित में नहीं है।
पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि कानूनों के मामले में नकारात्मक रवैया अपनाया था। इस योजना का फायदा सेना को भी नहीं मिलेगा। युवाओं ने इस योजना को नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। केंद्र सरकार को एक बार फिर से अग्निपथ योजना के प्रारूप में आवश्यक सुधार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पहले से ही नौकरियां नहीं हैं और ऐसे में अब केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में तुली है। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय चिब ने कहा कि अग्निपथ योजना देश व युवाओं के हित में नहीं है। कृषि कानून के समय भी भाजपा का रवैया भी ऐसा था। अब बेरोजगारी को सुरक्षा के साथ मिलाना ठीक नहीं है। भाजपा नेताओं को यह बात समझ नहीं आ रही है। सरकार को बिना देरी के योजना को वापिस लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में साहिल सिंह लंगेह, पवन देव सिंह, चंद्र शेखर शर्मा, अतुल शर्मा, यंग बहादुर, रणजोत सिंह व अन्य शामिल थे।
Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्या है सच्चाई
a