Jammu Kashmir Weather: बारिश के बाद राहत भरा हुआ मौसम, आगे भी बीच-बीच में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है। जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में रुक-रु कर बारिश का सिलसिला जारी है।
जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले 24 घंटों में बनिहाल, भद्रवाह, बटोत, कटड़ा आदि क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट आई है। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि के बाद मौसम काफी अच्छा हो गया है। इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य चल रहा है।शनिवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है। जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में रुक-रु कर बारिश का सिलसिला जारी है।
जम्मू का अधिकतम तापमान 33.0, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 23.3, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम 9.7, कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.1, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 18.8, न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 14.7, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 20.8, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.0, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 8.4, पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.5, न्यूनतम तापमान 4.3, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.4, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 21.9, न्यूनतम 8.7 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.2, न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।पिछले 24 घंटों में पहलगाम में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर में हल्की बूंदाबांदी, गुलमर्ग में 1.4, भद्रवाह में 7.1, बनिहाल में 2.4 एमएम, बटोत में 23.8 एमएम, कटड़ा में 17.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।