Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather Update: कश्मीर में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी होने की संभावना

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डा. वीना शर्मा के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के बाद तापमान सामान्य हो चुका था लेकिन अब फिर से बारिश के आसार बनने लगे है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:36 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather Update: कश्मीर में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी होने की संभावना
शुक्रवार सुबह से जम्मू में मौसम खिला हुआ है।लेकिन दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: नवंबर महीने की रिकार्ड ठंड के बाद दिसंबर में भी ठंड अपना रंग दिखने लगी है। कश्मीर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं तो जम्मू में दोपहर बाद बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात से कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का दबाव जिस तरह से बन रहा उसे देखते हुए अगले दो तीन दिनों तक बारिश और हिमपात की संभावना है।

loksabha election banner

नवंबर के अंत में हुई बर्फबारी के बाद से बंद पड़ा मुगल रोड अभी नहीं खुल पाया है वहीं श्रीनगर से लेह को जोड़ने वाला सडक मार्ग अभी नहीं खुला है।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को मरमत कार्यो और विस्तारीकरण के चलते बंद रहता है।आज भी यह मार्ग बंद ही है। जिस तरह के मौसम के आसार बन रहे हैं। उसे देखते हुए बर्फबारी की पूरी संभावना है। इससे उत्तर कश्मीर को पुंछ से जोड़ने वाला मुगलरोड जल्द खुलने के आसार नहीं दिख रहे हालांकि बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है कि ट्रकाें को वहां से छाेड़ा जा सके।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डा. वीना शर्मा के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से खिली धूप के बाद तापमान सामान्य हो चुका था लेकिन अब फिर से बारिश के आसार बनने लगे है। जिससरे एक बार फिर तापमान सामान्य से नीचे आएगा।

शुक्रवार सुबह से जम्मू में मौसम खिला हुआ है।लेकिन दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है।

स्थान  अधिकतम  न्यूनतम

जम्मू        24.8    11.2

कटड़ा      22.7    10.2

बनिहाल    22.2    2.0

भद्रवाह    18.7    2.0

बटोत       19.6    5.0

श्रीनगर    13.3   -1.2

गुलमर्ग      9.8      -2.2

पहलगाम    12.6    -1.2

काजीकुंड   14.1    -0.8

कुपवाड़ा     14.3   -0.8

लेह            2.1    -12.0

कारगिल     5.1     -8.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.