Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: आज 40 के पार जा सकता है पारा, सुबह से रंग दिखाने लगी गर्मी

मौसम के बने रहने वाले तीखे मिजाज के चलते तापमान भी सामान्य से अमूमन नीचे बना रहता था और ठंड अपना अहसास करा लेती थी। मौसम के तेवर देख अधिकांश लोग भी गर्म कपड़ों में ही नजर आते थे। लेकिन बीते तीन दिनों से मौसम में सुधार आ गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 10:52 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 10:52 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: आज 40 के पार जा सकता है पारा, सुबह से रंग दिखाने लगी गर्मी
वादी में बीते दो दिनों में मौसम शुष्क रहने के बाद अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मई महीने के पहले तीन सप्ताह मौसम की अठखेलियों के बीच मौसम राहत भरा रहा लेकिन अब गर्मी अपना विकराल रूप दिखाने लगा है। पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान बढ़ने कर सिलसिला जारी है।वीरवार सुबह से ही गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह पहला दिन होगा जब पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस को टच करेगा।अब तक मई महीना काफी ठंडा रहा है। पिछले वर्ष को छोड़ दें तो इससे पहले मई महीने के अधिकतर दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है।

लू के थपेड़ों के बीच घर से निकलना मुश्किल होता है। इस बार अभी तक एक दिन भी लू का प्रकोप नहीं सहना पड़ा है। अभी तक कूलर, ऐसी लगाने की भी खास जरूरत महसूस नहीं हुई है।लेकिन अब गर्मी पूरे यौवन पर दिखेगी। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है और आज भी गर्मी अपने रंग दिखाएगी।

वहीं वादी में बीते दो दिनों में मौसम शुष्क रहने के बाद अब धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते गर्मी फिर से अपना अहसास करा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी में मौसम के मिजाज शुष्क रहने की संभावना जताई है।गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से वादी में मौसम के मिजाज तीखे बने हुए थे और अधिकांश इलाकों में दोपहर बाद तेज आंधी, ओलावृष्टि व बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता था।

मौसम के बने रहने वाले तीखे मिजाज के चलते तापमान भी सामान्य से अमूमन नीचे बना रहता था और ठंड अपना अहसास करा लेती थी। मौसम के तेवर देख अधिकांश लोग भी गर्म कपड़ों में ही नजर आते थे। लेकिन बीते तीन दिनों से मौसम में सुधार आ गया है। अधिकांश इलाकों में दिनभर धूप छाई रहती है। जिस से ठंड का प्रकोप भी कमजोर पड़ गया है और गर्मी अपना अहसास कराने लगी है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 39.1, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.6, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 29.2, न्यूनतम तापमान 15.0, कटड़ा का अधिकतम तापमान 36.3, न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 29.0, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 16.8, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 22.4, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.6, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 26.5, न्यूनतम तापमान 8.6, पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.1, न्यूनतम तापमान 5.0, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.6, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 25.9, न्यूनतम 9.5 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.