Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: चढ़ने लगा पारा, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना

अभी तक एक दिन भी लू का प्रकोप नहीं सहना पड़ा है। अभी तक कूलर ऐसी लगाने की भी खास जरूरत महसूस नहीं हुई है।लेकिन अब गर्मी पूरे यौवन पर दिखेगी। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है और अाज भी गर्मी अपने रंग दिखाएगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 11:11 AM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 11:11 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: चढ़ने लगा पारा, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना
अब यह तापमान बढ़ता ही जा रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले सप्ताह मौसम की अठखेलियों के बीच तापमान सामान्य से नीचे रहा। लोगों ने मौसम का खूव लुत्फ उठाया लेकिन इस सप्ताह गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है।पारा चढ़ने लगा है ।तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है। अब तक मई महीना काफी ठंडा रहा है।

loksabha election banner

पिछले वर्ष को छोड़ दें तो इससे पहले मई महीने के अधिकतर दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लू के थपेड़ों के बीच घर से निकलना मुश्किल होता है। इस बार अभी तक एक दिन भी लू का प्रकोप नहीं सहना पड़ा है। अभी तक कूलर, ऐसी लगाने की भी खास जरूरत महसूस नहीं हुई है।लेकिन अब गर्मी पूरे यौवन पर दिखेगी। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है और अाज भी गर्मी अपने रंग दिखाएगी।

बुधवार को सुबह से धूप खिली हुई है।पिछले सप्ताह दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा जाते रहे और बारिश और तेज हवा शुरू हो जाया करती थी।मंगलवार शाम को हल्के बादल छाए लेकिन जल्द ही यह बादल हट गए। दोपहर होते-होते गर्मी और बढ़ती ही गई।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। रविवार को भी मौसम शुष्क ही रहा था। सोमवार को खिली धूप के बाद लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। अब यह तापमान बढ़ता ही जा रहा है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 38.0, न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.4, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 27.3, न्यूनतम तापमान 14.5, कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.6, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 16.0, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 20.4, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 24.2, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 7.6, पहलगाम का अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 4.2, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 6.8, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 24.1, न्यूनतम 7.2 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 14.4, न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.