Jammu Kashmir Weather: तापमान में हल्की गिरावट, उमस का परेशान करने का सिलसिला जारी
पिछले 24 घंटों में मुजफ्फराबाद में सबसे ज्यादा 140 एमएम बारिश दर्ज की गई। कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन जम्मू में कहीं बारिश नहीं हुई।
जम्मू, जागरण संवाददाता : मानसून अब अंतिम चरण पर है। तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। मौसम बदलने की ओर रुख कर चुका है लेकिन अभी भी उमस परेशान कर रही है। मौसम साफ होने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है। बुधवार को बड़ी गाड़ियों को कश्मीर से जम्मू के लिए छोड़ा गया जबकि जम्मू से कश्मीर के लिए छोटी गाड़ियों को रवाना किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बारिश के आसार कम ही हैं लेकिन बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है।हल्के बादल छाए रहेंगे।
पिछले 24 घंटों में मुजफ्फराबाद में सबसे ज्यादा 140 एमएम बारिश दर्ज की गई। कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन जम्मू में कहीं बारिश नहीं हुई। जबकि बुधवार को जम्मू में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। 30 से 40 किलरोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
अभी तक तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।जम्मू का अधिकतम तापमान 32.1, न्यूनतम 25.9, बनिहाल 29.2, न्यूनतम 16.4, कटड़ा 29.0, न्यूनतम 22.7, भद्रवाह 29.7, न्यूनतम 18.3, मीरपुर का अधिकतम तापमान 25.5, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.0, न्यूनतम तापमान 17.2, काजीगुंड अधिकतम 27.9, न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा।कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.3, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.5, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 31.8 जबिक न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।