विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में तपिश से मिल सकती है राहत, आज बारिश के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट

Published: Tue, 10 Mar 2026 08:05 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 10-11 मार्च को कई हिस्सों में ...और पढ़ें

कैप्शन: जम्मू-कश्मीर में आज बारिश के आसार (फाइल फोटो)

कैप्शन: जम्मू-कश्मीर में आज बारिश के आसार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव

  2. पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से यातायात हो सकता है प्रभावित

  3. शुष्क मौसम से तापमान बढ़ा, 18 मार्च तक उतार-चढ़ाव जारी


जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तपिश से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10-11 मार्च को कई हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, अनंतनाग और जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने से अस्थायी तौर पर यातायात प्रभावित हो सकता है। कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। प्रदेश में आगामी 18 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा।

कश्मीर में शुष्क मौसम से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सात से 11 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 22.4, पहलगाम में सामान्य से 7.9 डिग्री चढ़कर 19.3, गुलमर्ग में सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 13.6, जम्मू में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 31.3 और कटड़ा में सामान्य से 9.7 डिग्री चढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ा है, जिससे इस बार अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है।