Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: गर्मी करने लगी बेहाल, घरों से निकलना भी हो रहा मुश्किल

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि 1-2 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 11:42 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: गर्मी करने लगी बेहाल, घरों से निकलना भी हो रहा मुश्किल
कारगिल का अधिकतम तापमान 22.9, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मई के तीसरे सप्ताह तक मौसम का लुत्फ उठाते रहने के बाद अब गर्मी अपने यौवन पर दिख रही है। लगातार दूसरे दिन भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। पूरे जम्मू-कश्मीर में इन दिनों तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि शिनवार को अधिकतम तापमान कल के मुकाबले मामूली नीचे अया है लेकिन न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ातरी हुई।

loksabha election banner

गर्मी इतनी ज्यादा थी कि दोपहर को घरों से निकलना मुश्किल था।कोरोना लॉकडाउन के चलते इन दिनों वैसे ही सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर कम ही लोग दिखते हैं लेकिन तेज गर्मी के चलते बाहर निकलने वालों की संख्या और भी कम हो गई है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि 1-2 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवाएं अपनी सामान्य गति एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व से पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में बह सकती है। सुबह की सापेक्षा आर्द्रता 30 से 40 प्रतिशत तक रह सकती है और शाम की सापेक्षा आर्द्रता इस अवधि के दौरान 15 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 40.0, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 30.6, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 29.8, न्यूनतम तापमान 17.4, कटड़ा का अधिकतम तापमान 37.1, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 32.4, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 19.7, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 22.9, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 30.8, न्यूनतम तापमान 10.6, पहलगाम का अधिकतम तापमान 26.5, न्यूनतम तापमान 7.7, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.6, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 29.8, न्यूनतम 11.2 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 21.8, न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.