Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: शाम को फिर छाएंगे बादल, कश्मीर में भी बने बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज कश्मीर में हल्के बादल छाए रहने के बाद बारिश के आसार हैं। जम्मू में हल्के बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे। इससे साफ है कि शुक्रवार का भी मौसम सामान्य ही रहेगा। लू के प्रकोप से अभी राहत बनी रहेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 11:33 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: शाम को फिर छाएंगे बादल, कश्मीर में भी बने बारिश के आसार
जम्मू में सुबह से धूप है लेकिन शाम तक बादल छाने के आसार हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मई महीना राहत भरा निकल जाने के बाद अनुमान लग रहे थे कि जून में गर्मी यौवन पर होगी। लेकिन पहले तीन दिन काफी राहत भरे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को धूप निकली हुई लेकिन अमूमन जून में जितनी गर्म धूप होती है। उतनी नहीं है। वीरवार को हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान तापमान में भी कमी आई है। दिन में पहले ही तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज कश्मीर में हल्के बादल छाए रहने के बाद बारिश के आसार हैं। जम्मू में हल्के बादल छाए रहने के बाद घने बादल छाएंगे। इससे साफ है कि शुक्रवार का भी मौसम सामान्य ही रहेगा। लू के प्रकोप से अभी राहत बनी रहेगी।महीने में इस वर्ष दो दिन ही अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। पिछले सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर समय मौसम राहत भरा रहा है। बेशक जून के पहले दिन बेशक धूप रही लेकिन लू से अभी राहत मिली हुई है। शुक्रवार को सुबह से धूप है लेकिन शाम तक बादल छाने के आसार हैं जबकि कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में जम्मू में सबसे ज्यादा 13.8 एमएम, कश्मीर के कुकरनाग में 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। कटड़ा में 5.6 एमएम, कश्मीर संभाग के गुलगर्म में 1.2 एमएम, काजीगुंड में 13.8 एमएम, श्रीनगर में 14.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुपवाडा में 12.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 13.8 एमएम, बनिहाल में 4.9 एमएम, भद्रवाह में हल्की बूंदाबांदी हुई।

जम्मू का अधिकतम तापमान 31.6, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.0, न्यूनतम तापमान 14.8, कटड़ा का अधिकतम तापमान 28.8, न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.1, न्यूनतम तापमान 13.8, पहलगाम का अधिकतम तापमान 20.9, न्यूनतम तापमान 10.4, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.4, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 23.2, न्यूनतम 12.2 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.8, न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.