Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में अब रंग दिखाएगी गर्मी , पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना

Jammu Kashmir Weather अब तक मई महीना काफी ठंडा रहा है। पिछले वर्ष को छोड़ दें तो इससे पहले मई महीने के अधिकतर दिनों में परा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लू के थपेड़ों के बीच घर से निकलना मुश्किल होता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 25 May 2021 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 25 May 2021 11:32 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: जम्मू में अब रंग दिखाएगी गर्मी , पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना
कारगिल का अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले सप्ताह मौसम अठखेलियों के बीच तापमान सामान्य से नीचे रहा। लोगों ने मौसम का खूव लुत्फ उठाया लेकिन इस सप्ताह गर्मी अपने रंग दिखाने लगेगी। पारा चढ़ने लगेगा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

loksabha election banner

अब तक मई महीना काफी ठंडा रहा है। पिछले वर्ष को छोड़ दें तो इससे पहले मई महीने के अधिकतर दिनों में परा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लू के थपेड़ों के बीच घर से निकलना मुश्किल होता है। इस बार अभी तक एक दिन भी लू का प्रकोप नहीं सहना पड़ा है। अभी तक कूलर, ऐसी लगाने की भी खास जरूरत महसूस नहीं हुई है।

सुबह दस बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर होते-होते गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। रविवार को भी मौसम शुष्क ही रहा था।

जम्मू का अधिकतम तापमान 36.2, न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.3, न्यूनतम तापमान 13.2, कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.8, न्यूनतम तापमान न 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 17.6, न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 20.0, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 22.8, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.2, न्यूनतम तापमान 7.8, पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.6, न्यूनतम तापमान 4.3, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 6.0, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 21.3, न्यूनतम 7.9 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.0, न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.