Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: सप्ताह भर बारिश के आसार, कश्मीर में रात का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार बुधवार को अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को नदियों नालों दरियाओं और दूसरे जल स्रोतों से दूर रहने के लिए कहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 02:22 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: सप्ताह भर बारिश के आसार, कश्मीर में रात का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मंगलवार तड़के से जारी रिमझिम और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस पूरा सप्ताह ही बारिश होती रहेगी। आज शाम तक गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं तो बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। बादल पूरा सप्ताह छाए रहेंगे।

loksabha election banner

वहीं बीच-बीच बूंदाबांदी और रिमझिम के बीच अच्छी बारिश भी होती रहेगी। जिससे मौसम राहत भरा बना रहेगा। बीच में धूप निकलने पर उमस भी अपना रंग दिखएंगी।वहीं कश्मीर में रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 21 जुलाई 1988 को रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

इस वर्ष जून में मौसम सामान्य ही रहा था लेकिन जुलाई महीने के पहले पखवाडे़ में औसत बारिश कम होने के बाद जुलाई के दूसरे पखवाडे़ में मानसून की बारिश में सुधार हुआ है। इस सप्ताह भी सामान्य बारिश होने की संभावना है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह अनुसार बुधवार को अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश को देखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी लोगों को नदियों, नालों, दरियाओं और दूसरे जल स्रोतों से दूर रहने के लिए कहा है।शाम तक जल स्तर बढ़ेगा। वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार तड़के से ही जम्मू संभाग में बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार जम्मू में 4.6 एमएम, बनिहाल में 1.0, बटोत में 0.6 कटड़ा में 9.9 एमएम, भद्रवाह में 9.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। शाम तक कश्मीर संभा के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

जम्मू का अधिकतम तापमान 30.4, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग के दूसरे शहरों का तापमान इससे कम ही रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 33.3, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर की यह सबसे ठंडी रात रही।

कहा रहा कितना तापमान

  • जम्मू 30.4 26.4
  • बनिहाल 27.3 21.6
  • बटोत 24.3 20.3
  • कटड़ा 27.0 23.8
  • भद्रवाह 28.2 21.9
  • श्रीनगर 33.3 24.4
  • काजीगुंड 31.5 22.6
  • पहलगाम 27.5 19.3
  • कुपवाड़ा 32.7 22.2
  • कोकरनाग 30.5 21.2
  • गुलमर्ग 22.4 17.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.