Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: आज शाम फिर छाएंगे बादल, कश्मीर में बारिश के आसार

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 12:58 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather: आज शाम फिर छाएंगे बादल, कश्मीर में बारिश के आसार
कश्मीर में बादल छाए रहने के बाद हल्की बूंदाबांदी जबकि जम्मू में मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : मई महीना राहता भरा निकल जाने के बाद जून की शुरुआत भी अच्छी हुई है। जून के दूसरे दिन भी मौसम सामान्य ही बना हुआस है। जिस तरह की गर्मी मई जून में पड़ती है। अभी तक उससे राहत मिली हुई है।मई महीने में इस वर्ष दो दिन ही अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। पिछले सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर समय मौसम राहत भरा रहा है। बेशक जून के पहले दिन बेशक धूप रही लेकिन लू से अभी राहत मिली हुई है। बुधवार कोभी सुबह से धूप है लेकिन शाम तक बादल छाने के आसार हैं जबकि कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में कश्मीर के कुकरनाग में सबसे ज्यादा 30.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।जम्मू संभाग के भद्रवाह में सबसे ज्यादा 25.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। कटड़ा में 0.4 एमएम, कश्मीर संभाग के गुलगर्म में सबसे ज्यादा 0.8 एमएम, काजीगुंड में 16.2 एमएम, श्रीनगर में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। दूसरे सभी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आसमान साफ रहने से लेकर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस अवधि के दौरान हवाएं अपनी सामान्य गति एक किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व से पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में बह सकती है।आर्द्रता 30 से 40 प्रतिशत तक रह सकती है और शाम को आर्द्रता इस अवधि के दौरान 15 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है।कश्मीर में बादल छाए रहने के बाद हल्की बूंदाबांदी जबकि जम्मू में मौसम साफ रहने के बाद बादल छाएंगे।

जम्मू का अधिकतम तापमान 33.8, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 24.2, न्यूनतम तापमान 12.0, कटड़ा का अधिकतम तापमान 31.8, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 12.8, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कारगिल का अधिकतम तापमान 23.4, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.1, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 9.8, पहलगाम का अधिकतम तापमान 20.7, न्यूनतम तापमान 7.2, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.0, कुकरनाग का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम 8.9 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 15.2, न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.