Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather:जम्मू-कश्मीर में कल से फिर बारिश के आसार, तापमान सामान्य से नीचे चल रहा

मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया। मौसम सुहावना हो गया है। इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 11:02 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 11:02 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather:जम्मू-कश्मीर में कल से फिर बारिश के आसार, तापमान सामान्य से नीचे चल रहा
जम्मू में शाम तक कुछ स्थानों में हल्की बारिश के संभावना है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : इस वर्ष भी मौसम पिछले वर्ष जैसा ही बना हुआ है।अभी तक पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है। जिसके चलते इस सप्ताह भी मौसम राहत भरा बना रहेगा।मंगलवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क है। धूप खिली हुई और तापमान में भी उछाल आया है।पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनता दिख रहा है।इस बीच अधिकांश इलाकों में गर्ज के साथ तेज आंधी व भारी बारिश की भी संभावना जताई है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि 18 मई को पश्चमी विक्षोभ का प्रभाव थोड़ा कमजोर पड़ेगा लेकिन 19 से इसमें फिर से तीव्रता आएगी और इस बीच अधिकांश इलाकों में गर्ज के साथ तेज आंधी व बारिश होगी। लोटस ने कहा कि विक्षोभ का प्रभाव 22 मई तक रहेगा और 23 मई से मौसम में फिर से सुधार आना शुरू हो जाएगा।

इस वर्ष अभी तक मई महीने में अधिकतम समय तापमान सामान्य से नीचे ही रहा है। कुछ दिन ही तापमान बढ़ा था लेकिन जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारा सामान्य से नीचे आ गया। मौसम सुहावना हो गया है। इस समय पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है। जम्मू में शाम तक कुछ स्थानों में हल्की बारिश के संभावना है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 38.1, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.6, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम 14.3, कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.8, न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.6, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेह का अधिकतम तापमान 16.3, न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।कारगिल का अधिकतम तापमान 21.5, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 23.7, न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 9.4, पहलगाम का अधिकतम तापमान 19.2, न्यूनतम तापमान 5.3, कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.4, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 22.1, न्यूनतम 9.0 जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 13.0, न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.