Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: गर्मी के बाद बादल छाए, बनने लगे बारिश के आसार

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग अनुसार 7 मई तक वादी में मौसम के मिजाज तीखे रहने तथा इस बीच सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 11:33 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather: गर्मी के बाद बादल छाए, बनने लगे बारिश के आसार
कारगिल का अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले दिनों की कड़ाके की गर्मी के बाद मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के दबाव को देखते हुए शाम तक बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

माैसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार भी जम्मू में गर्ज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कश्मीर में भी हल्की बारिश होगी। रात से बादलों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच बढोतरी हुई है।दिन में भी बादल छाए रहने के बाद उमस महसूस की जा रही है। मौसम की अठखेलियों के बीच अभी तक पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग अनुसार 7 मई तक वादी में मौसम के मिजाज तीखे रहने तथा इस बीच सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 37.0, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान 27.2, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 27.1, न्यूनतम 15.9, कटड़ा का अधिकतम तापमान 33.8, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 28.5, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 20.7, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.9, न्यूनतम तापमान 11.2, पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.2, न्यूनतम 7.0, कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 10.1, कुकरनाग में अधिकतम तापमान 25.9, न्यूनतम 9.3 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.4, न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.