Jammu Kashmir Weather : रात के मौसम में हुआ बदलाव, अब सात को बारिश के आसार
इस वर्ष पहले ही मानसून कमजोर रहा है। उस पर से अभी भी बारिश न होना किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।खासकर अगस्त में भी कम बारिश हुई है। उसके चलते ड्राई स्पैल खिचता ही जा रहा है। आगे भी फिलहाल बारिश सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है।
जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद नींद उड़ाने वाली उमस से हल्की राहत मिली है।सुबह का मौसम भी धीरे-धीरे सुहावना होने लगा है।लेकिन अभी जल्द दिन की चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 7 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं।7 से 9 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।इस बारिश के बाद मौसम में हल्का बदलाव शुरू हो जाएगा।
शनिवार सुबह हल्के बादल छाए हुए थे लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया।शाम तक फिर से हल्के बादल छाने लगेंगे। मौसम अभी भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।पिछले कुछ दिनों से बारिश के आसार बन रहे हैं।कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है लेकिन किसानों को जिस तरह की बारिश का इंतजार है।उसका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।
इस वर्ष पहले ही मानसून कमजोर रहा है। उस पर से अभी भी बारिश न होना किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।खासकर अगस्त में भी कम बारिश हुई है। उसके चलते ड्राई स्पैल खिचता ही जा रहा है। आगे भी फिलहाल बारिश सामान्य से नीचे ही रहने की संभावना है।इस मौसम में किसानों के लिए एक बात राहत भरी रही कि बारिश की डिस्ट्रवियूशन ठीक रही। लेकिन अब जिन क्षेत्रों में कृषि बारिश पर निर्भर करती है। उन क्षेत्रों में किसानों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों के सब्जी उत्पादकों को भी इस समय बारिश की अति आवश्यकता है।
जम्मू का अधिकतम तापमान 33.0, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कहां रहा कितना तापमान
- जम्मू 33.0 24.1
- बनिहाल 29.8 16.4
- बटोत 26.4 17.2
- कटड़ा 30.0 22.7
- भद्रवाह 30.3 18.3
- श्रीनगर 31.2 15.7
- काजीगुंड 29.2 14.2
- पहलगाम 27.1 12.2
- कुपवाड़ा 31.0 12.0
- कोकरनाग 27.9 14.8
- लेह 21.4 10.2
तापमान डिग्री सेल्सियस में है।