Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को फिर भारी बर्फब

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 02:18 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 02:18 AM (IST)
कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर
कड़ाके की ठंड से कांपा जम्मू कश्मीर

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को फिर भारी बर्फबारी हुई। जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से ठंड और बढ़ गई है। जवाहर टनल के आसपास सुबह नौ बजे से हुई बर्फबारी के बाद डेढ़ घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। बर्फबारी थमने के बाद जम्मू से श्रीनगर के लिए गाड़ियां चलती रहीं। ये वाहन जगह-जगह फंसे हुए थे। हालांकि छह बजे फिर बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, लेकिन इससे यातायात पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। मौसम साफ रहने पर रविवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियां चलेंगी। वहीं सुबह कोहरा छाये रहने के कारण हवाई सेवा प्रभावित रही। दोपहर बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटें सामान्य रूप से उड़ीं। ताजा बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ मुगल रोड के जल्द खुलने की कोई संभावनाएं नहीं है। प्रशासन ने कश्मीर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

गुरेज और राजदान के पास देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई। कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हुई बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में सुबह मौसम साफ था, लेकिन घने कोहरे और बादलों ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। जम्मू का दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 12.8, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -2.0 रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, न्यनूतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान -9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कारिगल का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान माइनस 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार रनिवार को कश्मीर में हल्की बर्फबारी जबकि जम्मू में बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.