Move to Jagran APP

शून्य के करीब पहुंचा जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। राज्य का न्यूनतम ता

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 09:44 AM (IST)
शून्य के करीब पहुंचा जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान
शून्य के करीब पहुंचा जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। राज्य का न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जम्मू शहर में दिसंबर महीने में मंगलवार रात 12 वर्षो की सबसे ठंडी रात गुजरी और न्यूनतम तापमान शून्य के करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, श्रीनगर में भी इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम पारा माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कश्मीर में डल झील और अन्य जलाशयों का पानी आंशिक रूप से जमने लगा है।

loksabha election banner

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय चट्ठा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र ¨सह के अनुसार, इससे पहले दिसंबर 2006 में जम्मू शहर का तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद मंगलवार रात तापमान 0.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, उनके बन तालाब केंद्र में जम्मू का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस है। जम्मू में सुबह व शाम को ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। जम्मू में करीब एक पखवाडे़ के बाद बुधवार को हल्की धूप नहीं दिखी। उधर, श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी सामान्य तापमान न्यूनतम तापमान के नजदीक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान पहले ही कई दिनों में माइनस में चल रहा है, जिससे डल झील जमने लगी है। अक्सर यह झील जनवरी महीने में जमा करती थी। कहां कितना तापमान :

अधिकतम न्यूनतम

द्रास : -8.5 -19.5

लेह : 3.9 -17.1

कारगिल : 1.3 -14.4

गुलमर्ग : 2.0 -9.4

श्रीनगर : 3.7 -6.7

पहलगाम : 3.7 -7.9

बनिहाल : 9.9 -3.1

बटोत : 11.2 -1.3

कटड़ा : 14.7 4.2

जम्मू : 17.6 3.5

(मौसम डिग्री सेल्सियस में

स्रोत : मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर) अभी और गिरेगा पारा, बारिश के आसार नहीं :

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय चट्ठा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र ¨सह ने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द बारिश के आसार नहीं हैं। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में जरूर हिमपात की संभावना है। इससे शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.