Move to Jagran APP

महबूबा मंत्रिमंडल में शामिल हुए भाजपा के छह और पीडीपी के दो मंत्री

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पांच कैबिनेट, एक राज्यमंत्री व पीडीपी के दो कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुल आठ मंत्रियों ने शपथ ली।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 10:25 AM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 05:37 PM (IST)
महबूबा मंत्रिमंडल में शामिल हुए भाजपा के छह और पीडीपी के दो मंत्री
महबूबा मंत्रिमंडल में शामिल हुए भाजपा के छह और पीडीपी के दो मंत्री

जम्मू, राज्य ब्यूरो। भाजपा-पीडीपी सरकार में व्यापक फेरबदल के चलते साेमवार को सात नए कैबिनेट व एक राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल एनएन वोहरा ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। भाजपा ने पांच नए कैबिनेट मंत्री व एक राज्यमंत्री बनाया है तो पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने दो नए कैबिनेट मंत्री बनाए हैं। 

loksabha election banner

इस बीच, मंत्रिमंडल में फेरबदल पर जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि एक नई टीम आई है।पुरानी टीम ने भी अच्छा काम किया था। नई टीम में युवा और शिक्षित लोग हैं और मुझे उम्मीद हैं कि वे अच्छा काम करेंगे। 

डा. निर्मल सिंह की जगह महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जा रहे कविन्द्र गुप्ता ने दोपहर बारह बजे सबसे पहले शपथ ली। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भाजपा विधायकों में प्रदेश अध्यक्ष व जम्मू पश्चिम के विधायक सत शर्मा, कठुआ के विधायक राजीव जसरोटिया, सांबा के विधायक देवेन्द्र मन्याल शामिल थे। पदोन्नत हुए राज्यमंत्री सुनील शर्मा ने भी कैबिनेट के रूप में शपथ ली तो डोडा के विधायक शक्ति परिहार ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, दूसरी अाेर पीडीपी की ओर से मोहम्मद अशरफ मीर व मोहम्मद खलील बंड ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

करीब पंद्रह मिनट तक चले इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, सरकार के कइ कैबिनेट मंत्री, विधायक, विधान परिषद के सदस्य मौजूद थे। भाजपा हाईकमान ने तीन साल से अधिक समय तक उपमुख्यमंत्री रहे डा. निर्मल सिंह के साथ जिन दो मंत्रियों बाहर किया है उनमें बाली भगत व प्रिया सेठी शामिल हैं। वहीं, पीडीपी ने अपने ग्रामीण विकास मंत्री हक खान को बदला है। अब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत पीडीपी के 12 व भाजपा के 9 कैबनेट मंत्री रह गए हैं। दोनों के दो दाे राज्यमंत्री हैं। 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार शाम तक कवीन्द्र गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बनाने के साथ नए मंत्रियों को विभागों का प्रभार देने संबंधी सरकारी आदेश जारी कर देंगी। भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में भाजपा ने अप्रत्याशित बदलाव करते हुए डॉ. निर्मल सिंह की जगह कविंद्र गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बना दिया है। डॉ. निर्मल सिंह विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। डॉ. निर्मल सिंह ने रविवार देर शाम को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में भाजपा ने अप्रत्याशित बदलाव करते हुए डॉ. निर्मल सिंह की जगह कविंद्र गुप्ता को उपमुख्यमंत्री बना दिया है। डॉ. निर्मल सिंह विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। डॉ. निर्मल ने रविवार देर शाम को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

पीडीपी के एक कैबिनेट मंत्री की सीट डॉ. हसीब द्राबू को वित्त मंत्री के पद से हटाने के बाद से खाली हुई थी, जबकि दूसरी सीट ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान को हटाकर खाली करने की बात कही जा रही है। इसी के साथ महबूबा मंत्रिमंडल में भाजपा के 09 कैबिनेट व दो राज्यमंत्री और पीडीपी के 12 कैबिनेट व दो राज्यमंत्री हो जाएंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार देर शाम भाजपा के नए मंत्रियों की सूची पर मुहर लगा दी। 

भाजपा एक और राज्यमंत्री बदलने का कर सकती है फैसला :

मंत्रिमंडल में पांच कैबिनेट व एक नया राज्यमंत्री बनाने का फैसला करने वाली भाजपा सोमवार सुबह अपना एक और राज्यमंत्री बदलने का फैसला कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में देर शाम को इस पर चर्चा ह़ुई थी, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। अब सुबह  इस पर चर्चा होगी कि राज्यमंत्री अजय नंदा को बदलना है या नहीं।

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लगाई मुहर-आज भाजपा के एक राज्यमंत्री व पांच कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीडीपी के भी दो कैबिनेट मंत्री ने शपथ ली।

 भाजपा के नए कैबिनेट मंत्री :

कविंद्र गुप्ता -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सत शर्मा-कठुआ के विधायक, राजीव जसरोटिया-सांबा के विधायक, डॉ. देवेंद्र मन्याल,

इन्हें मिली पदोन्नति :-

यातायात राज्यमंत्री सुनील शर्मा बने कैबिनेट मंत्री-डोडा के विधायक शक्ति परिहार राज्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल

ये मंत्रिमंडल से बाहर :-स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत-शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी

पीडीपी ने इन्हें बनाया कैबिनेट मंत्री :-मोहम्मद अशरफ मीर-मोहम्मद खलील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.