Move to Jagran APP

कांग्रेस ने स्थापना दिवस को संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए मार्च निकाला

मीर और सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 05:15 PM (IST)
कांग्रेस ने स्थापना दिवस को संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए मार्च निकाला
कांग्रेस ने स्थापना दिवस को संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए मार्च निकाला

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के 135 वे स्थापना दिवस को संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ दिवस के रूप मे मनाते हुए जम्मू शहर में फ्लैग मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर आैर कांग्रेस सेवा दल के राज्य  प्रधान राजेश सढोत्राके नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक से शुरु हुआ मार्च रेजीडेंसी रोड़, रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट से होते हुए इंदिरा चौक में संपन्न हुआ। महात्मा गांधी के पोस्टर लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ राष्ट्र बचाओ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को लहराने के अलावा पार्टी के झंडे भी फहराए।

loksabha election banner

महात्मा गांधी और डा. बीआर अम्बेडकर के पोस्टर भी लहराए। इससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर ने पार्टी मुख्यालय के बाहर शहीदी चौक में कांग्रेस का झंडा फहराया। साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। प्रदेश प्रधान जीए मीर, कांग्रेस सेवा दल के राज्य  प्रधान राजेश सढोत्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार संवैधानिक मूल्यों से छेड़छाड़ करके संविधान को कमजोर करने में जुटी हुई है। लोगों को सजग रहकर भाजपा के इन प्रयासों को नाकाम बनाना होगा। वहीं राजेश सढोत्रा ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कहा कि इसे लागू कर सरकार राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को कमजोर कर रही है।

संविधान के बुनियादी मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी अभियान चलाएगी। मार्च में पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मुलाराम, जीएम सरूरी, आरएस चिब, मजीद वानी, रविंद्र शर्मा, प्रकाश शर्मा, बलवान सिंह, मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, विक्रम मल्होत्रा, हरि सिंह चिब, शब्बीर अहमद खान, मंजीत सिंह, कृष्ण भगत, अब्दुल गनी, मोहेंद्र परिहार, शेख मुजीब, अरविंद्र सिंह मिक्की, शिवदेव सिंह, बलबीर सिंह व अन्य शामिल हुए। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए और कार्यक्रम आयोजित करने में सहयेाग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.