विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: रामबन में दर्दनाक मंजर! तीन मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जली तीन मासूम बहनें

Published: Mon, 12 Feb 2024 06:44 PM (IST)

Ramban Fire case जम्मू कश्मीर में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आग लगने की एक और घटना ...और पढ़ें

Ramban: तीन मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जली तीन मासूम बहने
Ramban: तीन मंजिला इमारत में लगी आग, जिंदा जली तीन मासूम बहने

पीटीआई, बनिहाल/जम्मू। Jammu Kashmir Ramban News:  जम्मू-कश्मीर के रामबन से फिर घर में आग लगने की घटना सामने आई है। रामबन के दूरदराज गांव में सोमवार को एक घर में आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी कि घर में सो रही तीन किशोरियों की जलकर मौत (Three Minor Died In Fire) हो गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उखराल ब्लॉक के धनमस्ता-ताजनिहाल गांव में तीन मंजिला घर में आज सुबह आग लगी।

ऊपरी मंजिल पर सो रही थी तीनों मासूम

उन्होंने बताया कि मरने वाली तीनों बच्चियां ऊपरी मंजिल पर सो रही थी। सोते समय उनको इस बात का पता नहीं चल पाया कि घर में आग लगी है और वह भागने में असमर्थ रही और घर में ही जल गई। अधिकारियों ने बताया कि जब आग बुझाने के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी पहुंचे, तब उन्हें तीनों के शव मिले। उनका कहना है कि अब तक इस बात का पता नहीं लगाया जा पाया है कि आखिर घर में आग लगी किस वजह से। 

पीड़ित परिवार को दिया जाएगा मुआवजा

रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक ने घटना को लेकर अपना दुख प्रकट किया और कहा कि रेड क्रॉस फंड के तहत शोक संतप्त परिवार को 3 लाख रुपये की तत्काल राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार पूर्ण सहायता और मुआवजा प्रदान करेंगे

वहीं एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

राजनेताओं ने की मुआवजे की मांग

वहीं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी प्रमुख गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के विकार रसूल वानी और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी सहित कई राजनीतिक नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।

डोडा में भी 92 साल की महिला जलकर मरी

आग लगने की एक और घटना सामने आई, जिसमें डोडा जिले के डिग्गी-थिगना वन क्षेत्र में रविवार रात लगी आग में 92 साल की एक महिला की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि शीला देवी अपने मवेशियों के साथ जंगल गई थी और ग्रामीणों ने उसे एक झोपड़ी में मृत पाया।