Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir News: मोटी कमाई देती है ये फसल, ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर बन रहा किसानों का रुझान

    By guldev rajEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:05 PM (IST)

    Dragon Fruit Farming जम्मू में ड्रैगन के फलों की खेती जोर पकड़ने लगी है। किसानों को हो रहे अच्छे लाभ के कारण ही इनका आकर्षण इस ओर गया है। पांच बरस पहले कुछ एक किसानों ने ड्रैगन की खेती को अपने बाग बगीचों में जगह दी थी। उसके बाद सफलता जैसे जैसे हाथ लगती गई दूसरे किसान भी इसको समझने लगे।

    Hero Image
    ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर बन रहा किसानों का रुझान

    जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू में ड्रैगन के फलों की खेती (Farming of Dragon Fruit) जोर पकड़ने लगी है। किसानों को हो रहे अच्छे लाभ के कारण ही इनका आकर्षण इस ओर गया है। पांच बरस पहले कुछ एक किसानों ने ड्रैगन की खेती को अपने बाग बगीचों में जगह दी थी। उसके बाद सफलता जैसे जैसे हाथ लगती गई दूसरे किसान भी इसको समझने लगे। आज जम्मू, सांबा व कठुआ जिले में ही तकरीबन डेढ़ दर्जन किसान 60 कनाल भूमि पर इसकी खेती कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल बाद बढ़ जाएगी DRAGON FRUIT की खेती

    आने वाले 10 बरस में और ज्यादा किसान इस खेती में होंगे। खास बात यह है कि इस खेती में एक ही बार निवेश करना होता है। फिर पौधा अगले 20 -25 बरस तक आपको फल देता रहेगा और कमाई करवाता रहेगा। जम्मू में ड्रैगन की अच्छी पैदावार मिल रही है। विजयपुर के नजदीक सिंबलेआली के रहने वाले बलदेव राज ने 4 कनाल भूमि में ड्रैगन की खेती की है और उनको अच्छा फायदा हो रहा है। हर बरस वह 16 क्विंटल माल निकाल रहे हैं। अब उन्होंने 8 कनाल भूमि पर और खेती करने का फैसला किया है।

    जम्मू की भूमि DRAGON FRUIT की खेती के लिए बेहतर

    उन्होंने कहा कि दूसरी खेती करने से बेहतर है कि ड्रैगन की खेती की जाए। एक तो बाजार में बेहद मांग है तो वहीं दूसरी ओर एक बार ही पैसा लगाना होता है। उसके बाद साल दर साल फल मिलते रहेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि जम्मू की भूमि इसकी खेती के लिए बेहतर है।

    200 से 400 रुपए का मिलता है ड्रैगन फ्रूट 

    बाजार में सफेद ड्रैगन का फल 200 रुपये में मिल जाता है जबकि लाल ड्रैगन 400 रुपये तक बिकता है। कइ्र बार तो इसके दो दोगुने तक हो जाते हैं।

    Also Read: Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों का जबरदस्त एक्शन, इस साल धरे कुल 204 आतंकवादी, 47 मारे गए

    ड्रैगन के फल गुणों से भरपूर है जोकि शरीर को कई रोगों से बचाते हैं और जरूरी तत्वों की भरपाई करते हैं। ड्रैगन का एक पौधा अगर लगाया जाता है तो तीन बरस बाद यह पैदावार देना आरंभ कर देगा। आपको 10 से 15 किलो तक का उत्पादन मिल सकता है।

    Also Read: Srinagar Politics: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हारने के डर से चुनाव में देरी कर रही BJP