Move to Jagran APP

निकाय चुनाव के लिए इस बार वार्डो के आरक्षण में व्यापाक बदलाव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : अक्टूबर में प्रस्तावित निकाय चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार क

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 02:44 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 02:44 AM (IST)
निकाय चुनाव के लिए इस बार वार्डो के आरक्षण में व्यापाक बदलाव
निकाय चुनाव के लिए इस बार वार्डो के आरक्षण में व्यापाक बदलाव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : अक्टूबर में प्रस्तावित निकाय चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में महिलाओं, अनुसूचित जातियों, जनजातियों के लिए प्रस्तावित आरक्षित वार्डो का नोटिस जारी कर दिया। इस बार आरक्षित वार्डो में पहले की अपेक्षा अधिक फेरबदल किया गया है। कई आरक्षित वार्डो में आरक्षण रद कर दिया गया है, जबकि कई जनरल वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। आरक्षित वर्गो में अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाएं सामान्य वर्ग, महिलाएं अनुसूचित जाति और महिलाएं अनुसूचित जनजाति शामिल हैं। नोटिस के अनुसार, कारगिल के सभी 13 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं और इनमें चार वार्ड महिलाओं के लिए हैं। वहीं लेह के 13 वार्डो में से 11 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से सात दिनों के भीतर प्रस्ताव पर आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा है। इसके बाद ही आरक्षित वार्डो की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। जम्मू नगर निगम :

loksabha election banner

75 वार्डो में से 25 महिलाओं व 10 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। दो वार्ड अनुसूचित जनजाति व एक वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जम्मू नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दस वार्डो में 13, 20, 32, 40, 55, 61, 66, 68, 72 और 73 शामिल हैं। इनमें से 13, 40 व 66 अनुसूचित महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दो वार्डो में 71 व 74 वार्ड शामिल हैं। इनमें से 71 नंबर वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित ओपन वाडों में 1, 4, 7, 11, 15, 17, 21, 24, 27, 30, 34, 35, 42, 45, 47, 50, 53, 65, 69 शामिल हैं। जम्मू नगर निगम में कुल 37 वार्ड आरक्षित हैं जबकि अन्य ओपन हैं।

ऊधमपुर नगर परिषद :

21 सीटों में से सात सीटें महिलाओं व तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित तीन सीटों में 17, 20 और 21 शामिल हैं। इनमें से 17 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित सात ओपन सीटों में 1, 5, 8, 11, 14, 18 शामिल हैं। कुल 21 में से दस सीटें आरक्षित हैं। कठुआ नगर परिषद :

21 सीटों में से सात महिलाओं व पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पांच सीटों में दो सीटें 6 और 16 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। अन्य तीन सीटों में 10, 14 और 17 शामिल हैं। महिलाओं के लिए ओपन में आरक्षित पांच अन्य सीटों में 1, 4, 8, 12 और 18 शामिल हैं। नगर पालिका सांबा के 17 वार्डो के बारे में अलग से अधिसूचना जारी होगी। अन्य वार्डो की स्थिति -किश्तवाड़ नगर पालिका के 13 वार्डो में महिलाओं के लिए आरक्षित चार वार्डो में 1, 4, 7 और 10 शामिल हैं।

-नगर पालिका डोडा के 17 वार्डो में से छह महिलाओं के लिए व एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 16 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। महिलाओं के लिए आरक्षित छह वार्डो में 1, 4, 7, 10, 13, 17 शामिल हैं।

-नगर पालिका रामबन के सात वार्डो में से महिलाओं के लिए आरक्षित दो वाडों में 1 और 4 वार्ड शामिल हैं।

-नगर परिषद रियासी के 13 वार्डो में से चार महिलाओं के लिए व एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। दो नंबर वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षरित हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित चार वार्डो में 1, 5, 8 और 11 शामिल हैं।

-नगर पालिका राजौरी के 17 वार्डो में छह महिलाओं और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 15 नंबर वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिला और 17 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। महिलाओं के लिए अरक्षित पांच वार्डो में 1, 4, 8, 11 और 14 शामिल हैं।

-नगर पालिका पुंछ के 17 वार्डो में से छह महिलाओं के लिए और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनाजाति के लिए छह नंबर वार्ड आरक्षित किया गया है। महिलाओं के लिए आरक्षित छह वार्डो में 1, 2, 5, 8, 11 और 14 शामिल हैं।

-बड़ी ब्राह्मणा नगर पालिका के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 1, 6, 7, 8, 12 और 13 शामिल हैं। इनमें से एक और आठ को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित ओपन वाडों में 2 और 5 शामिल हैं।

-बिश्नाह के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 1, 2, 8, 11, 12 और 13 शामिल हैं। इनमें से 1 और 11 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित दो ओपन वार्डो में 4 और 6 शामिल हैं।

-अरनिया के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 1, 2, 3, 6 और 7 शामिल हैं। इनमें से 1 और 6 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित दो ओपन वार्डो में 4 और 9 शामिल हैं।

-आरएस पुरा के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 4, 5, 9 और 13 शामिल हैं। इनमें से 4 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित तीन ओपन वार्डो में 1, 7 और 11 शामिल हैं।

-घौ मन्हासा के सात वार्डो में से दो महिलाओं व तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 5, 6 और 7 शामिल हैं। इनमें से 5 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए एक नंबर वार्ड आरक्षित हैं।

-अखनूर के 13 वाडों में से चार महिलाओं व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 1 और 13 शामिल हैं। इनमें से 1 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित तीन ओपन वार्डो में 2, 5 और आठ शामिल हैं।

-ज्यौडि़यां के सात वार्डो में से दो महिलाओं व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में छह और सात शामिल हैं। इनमें से छह अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं एक नंबर वार्ड ओपन वर्ग में महिला के लिए आरक्षित हैं।

-खौड़ के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 1, 12 और 13 शामिल हैं। इनमें से 1 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित तीन ओपन वार्डो में 2, 5 और 8 शामिल हैं।

-विजयपुर के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 9, 11, 12 और 13 शामिल हैं। इनमें से 9 नंबर वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित अन्य तीन वार्डो में एक, चार और सात शामिल हैं। -ऊधमपुर जिले के रामनगर के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 7, 9, 10, 12 और 13 शामिल हैं। इनमें से 7 और 12 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित दो ओपन वार्डो में 1 और 5 शामिल हैं।

-चनैनी के सात वार्डो में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डो में 2 और चार शामिल हैं।

-कटड़ा के 13 वार्डो में से चार महिलाओं व तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डो में 8, 11 और 13 शामिल हैं। इनमें से 8 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित तीन ओपन वार्डो में 1, 4 और 7 शामिल हैं। ------ श्रीनगर नगर निगम :

74 वार्डो में से महिलाओं के लिए आरक्षित 25 वार्डों में 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28 ,31, 34, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 67, 70 व 73 नंबर का वार्ड शामिल हैं।

बड़गाम, चरार ए शरीफ, बीरवाह, मागाम, चाडूरा, त्राल, अवंतीपोर, ºियू, पुलवामा, कुलगाम, फ्रिसल, कोकरनाग, मट्टन, अशमुकाम और सीर हमदान, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, लंगेट, हाजिन, सुंबल, पट्टन, उड़ी, वत्रगाम समेत 23 नगर पालिकाओं में 13-13 वार्ड हैं और प्रत्येक नगरपालिका में महिलाओं के लिए आरक्षित चार-चार वार्ड हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित चार वार्डो का नंबर प्रत्येक नगरपालिका में 1, 4, 7 व 10 रखा गया है। अलबत्ता, उड़ी में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 1, 4, 7 व 9 है और इनमें से 9 नंबर का वार्ड अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है।

-17-17 वार्डों पर आधारित पांपोर, शोपियां, बिजबिहाड़ा, डुरू वेरीनाग, बांडीपोर और गांदरबल समेत छह नगर पालिकाओं में महलिओं के लिए छह वार्ड 1, 4, 7, 10, 13 व 16 नंबर के वार्ड आरक्षित रखे जाने का प्रस्ताव है।

-बारामुला और सोपोर नगर परिषद 21-21 वार्डों पर आधारित है और इनमें महिलाओं के लिए आरक्षित सात-सात वार्डों के नंबर 1, 4, 7, 10, 13, 16 व 19 हैं।

-अनंतनाग नगर परिषद 25 वार्डों पर आधारित है। इसमें महिलाओं के लिए प्रस्तावित आठ आरक्षित वार्डो में 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19 और 22 को शामिल किया गया है। सात-सात वार्डों पर आधारित तीन नगर पालिकाओं काजीगुंड, खानसाहब और कुंजर में दो-दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव है औन इन वार्डो में 1 व चार हैं। इसके अलावा आठ-आठ वार्डों पर आधारित अच्छाबल और देवसर में तीन-तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जा रही हैं और यह 1, 4 व सात हैं। यारीपोरा नगर समिति छह सीटों पर आधारित है और इसमें से दो वार्ड एक व चार महिलाओं के लिए आरक्षित रखे जाने का प्रस्ताव है।

1245 जम्मू कश्मीर के कुल वार्ड

360 महिलाओं के लिए आरक्षित

82 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

38 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.