Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: महिलाओं को स्वतंत्रता और अवसर मुहैया करवाने की जरूरत: मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल ने इस वर्ष के अंतरराष्टीय महिला दिवस के अभियान की थीम चुन चुन कर चुनौती को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिल्कुल सही बताया। उन्होने कहा कि आज की दुनिया उन चुनौतियों से भरी है जिनमें सावधानी बरतने की जरूरत है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:23 AM (IST)
Jammu Kashmir: महिलाओं को स्वतंत्रता और अवसर मुहैया करवाने की जरूरत: मनोज सिन्हा
समाज में न्याय और निष्पक्षता लाने के लिए महिलाओं द्वारा दिखाए गए साहस को सलाम किया ।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महिलाओं में क्षमता को विकसित करने के लिए विश्व भर में उन्हें स्वतंत्रता और अवसर मुहैया करवाने की वकालत की। उपराज्यपाल ने कहा कि महिलाएं केवल पुरुषों की परछाई नहीं हैं। उनका अपना अस्तित्व, अपना व्यक्तित्व, शक्ति और आत्मा है।

loksabha election banner

उपराज्यपाल ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में आयोजित प्राइड ऑफ नेशन एक्सीलेंस अवार्ड -2021 में कही। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे, जबकि बीपी सिंह, पूर्व राज्यपाल सिक्किम और मनोज तिवारी, संसद सदस्य भी उपस्थित थे।इस मौके पर कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

अपने उद्घाटन भाषण में उपराज्यपाल ने पुरस्कार हासिल करने वाली देश और विदेश की प्रतिष्ठित महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने समाज में न्याय और निष्पक्षता लाने के लिए महिलाओं द्वारा दिखाए गए साहस को सलाम किया ।

उपराज्यपाल ने इस वर्ष के अंतरराष्टीय महिला दिवस के अभियान की थीम चुन चुन कर चुनौती को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बिल्कुल सही बताया। उन्होने कहा कि आज की दुनिया उन चुनौतियों से भरी है, जिनमें सावधानी बरतने की जरूरत है। इसका प्रबंधन केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रोत्साहन और अवसर देने की लगातार जरूरत है ताकि महिलाएं अपनी क्षमता और शक्ति का पूरा योगदान दे सकें।

उपराज्यपाल ने बाबा साहेब अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि किसी समुदाय की प्रगति को उसकी महिलाओं की प्रगति से ही आंका जा सकता है।उन्होंने महिलाओं की क्षमता, योगदान, स्वतंत्रता, महत्वाकांक्षाओं और आत्म-सम्मान को पहचानने और उनका सम्मान करने पर विशेष जोर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.