यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में जम्मू कश्मीर के नाम अब तक 15 पदक, जानिए किस खेल में मिला मेडल
गोवा में जारी 37वें राष्ट्रीय खेल( 37th National Games) में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी अब तक 15 पदक ...और पढ़ें

HighLights
- गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में जम्मू कश्मीर के नाम अब तक 15 पदक
- जम्मू कश्मीर ओलिंपिक एसोसिएशन (जेकेओए) ने प्रदेश के पदक विजेताओं को दी बधाई
- विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित-जेकेओए
जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir: गोवा में जारी 37वें राष्ट्रीय खेल (Goa National Games) में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी अब तक 15 पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। जम्मू कश्मीर की फेंसिंग टीम से पदक की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार के बाद रविवार को भी न ही टीम और न व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ी खाता जीतने में कामयाब हो सके।
अब सभी की निगाहें पहली नवंबर से शुरू होने वाले कुश्ती के मुकाबलों पर टिकी हैं। प्रदेश की ओर से सात पहलवान राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में जम्मू कश्मीर को जिम्नास्टिक में दो रजत पदक हासिल हुए हैं। नेटबाल टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Tourism: बर्फबारी का आनंद लेने आएं यहां... पर्यटकों के स्वागत के लिए सजाया-संवारा जा रहा गुलमर्ग
जेकेओए ने पदक विजेताओं को दी बधाई
जबकि पेनसेक सिल्ट में प्रदेश के खिलाड़ी चार स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे हैं।कुल मिलाकर जम्मू कश्मीर की टीम गोवा में जारी राष्ट्रीय खेलों में चार स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और छह कांस्य पदक जीत चुकी है। जम्मू कश्मीर ओलिंपिक एसोसिएशन (जेकेओए) ने प्रदेश के पदक विजेताओं को बधाई दी है।
विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित-जेकेओए
प्रदेश की टीम के साथ जम्मू कश्मीर ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से डा. निर्मोलक सिंह शेफ डी मिशन के रूप में रवाना हुए हैं। जम्मू कश्मीर ओलिंपिक एसोसिएशन ने पदक विजेताओं को सम्मानित करने की भी घोषणा की है।
