Move to Jagran APP

राज्य की प्रथम महिला सुमिता मुर्मू ने निराक्षित बच्चों से की मुलाकात, मार्गदर्शन किया

मुर्मू ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया। विभागीय अधिकारियों से नारी निकेतन में मिलने वाली सुविधाओं व खान पान के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:49 PM (IST)
राज्य की प्रथम महिला सुमिता मुर्मू ने निराक्षित बच्चों से की मुलाकात, मार्गदर्शन किया
राज्य की प्रथम महिला सुमिता मुर्मू ने निराक्षित बच्चों से की मुलाकात, मार्गदर्शन किया

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू की पत्नी सुमिता मुर्मू ने शनिवार को आरएस पुरा कस्बे स्थित बाल आश्रम व नारी निकेतन पहुंचे। करीब एक घंटा उन्होंने नारी निकेतन में रहने वाले बेसहारा बच्चियों व महिलाओं के बीच गुजारा। इस दौरान निदेशक समाज कल्याण विभाग जम्मू रेहाना बातूल भी मौके मौजूद रही। राज्य की प्रथम महिला सुमिता मुर्मू ने नारी निकेतन में रहने वाले बच्चों में फल व मिठाईयां भेंट करने के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की।

loksabha election banner

नारी निकेतन में रहने वाले बच्चियों भजन, गति व रंगा रंग कार्यक्रम प्रसुमिता स्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। मुर्मू ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों से नारी निकेतन में मिलने वाली सुविधाओं व खान पान के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। मुर्मू ने अपने दौरे को लेकर बताया कि वो पिछले कुछ सालों एक शुक्रा प्रेमवधा फाउंडेशन नामक संस्था से जुड़े हुए है और इस संस्था को मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों जिसमें महिलाएं विशेष तौर पर को शिक्षा, साफ सफाई व सेहत के बारे में जागरूक करना। उसी के चलते आज भी उन्होंने नारी निकेतन का दौरा किया जहां रहने वाले बच्चों से बता की। उनको शिक्षा,सेहत व स्वच्छता के बारे में बताया है।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर लगातार ऐसा प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं व बच्चियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाए। इसलिए वो जहां भी ऐसी जगह जाते है वहां पर मिलने वाली महिलाओं को सेंनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध करवाते है।

आज भी जहां पर उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ उन्होंने जहां रहने वाले बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना है। इसमें जो छोटी-छोटी समस्याएं है उनको जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ बच्चों ने उनकी शिक्षा को लेकर समस्या बताई है कि वो सांइस पढ़ना चाहते है पर उनके पास कोई पढ़ाने वाला या फिर मार्गदर्शन करने वाला नहीं है। इसको लेकर प्रयास किया जाएगा कि जहां पर एक अनुशिक्षक रखा जाए जो इन बच्चों को पढ़ा सके।

प्रथम महिला मुर्मू ने इसके साथ यह भी कहा कि देश के हर एक नागरिक और समाज के ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए, जिन्हें सहारे की जरूरत है। इस दौरान एसडीएम आरएसपुरा रामलाल शर्मा, तहसीलदार आरएसपुरा मोहम्मद रियाज खान सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.