Move to Jagran APP

सिर्फ 19 जिला इकाइयों में चुनाव कराकर प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी भाजपा

भाजपा ने जम्मू कश्मीर व लद्दाख में अपनी 29 जिला इकाइयां बनाई हैं। इनमें से 17 जिला इकाइयां जम्मू संभाग और दो लद्दाख में हैं। कश्मीर में भाजपा की 10 जिला इकाइयों के संगठनात्मक चुनाव बाद में होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:39 AM (IST)
सिर्फ 19 जिला इकाइयों में चुनाव कराकर प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी भाजपा
सिर्फ 19 जिला इकाइयों में चुनाव कराकर प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी भाजपा

-जम्मू संभाग और लद्दाख तक ही सीमित रहेंगे भाजपा के संगठनात्मक चुनाव

loksabha election banner

-कश्मीर में पार्टी की 10 जिला इकाइयों के संगठनात्मक चुनाव बाद में होंगे

राज्य ब्यूरो, जम्मू: अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में हालात बेहतरी के अभियान के चलते प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक चुनाव फिलहाल जम्मू व लद्दाख तक ही सीमित रहेगा। भाजपा अपने 29 में से 19 जिलों में ही संगठनात्मक चुनाव करवाएगी। इसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के भाग्य का फैसला कर दिया जाएगा।

भाजपा ने जम्मू कश्मीर व लद्दाख में अपनी 29 जिला इकाइयां बनाई हैं। इनमें से 17 जिला इकाइयां जम्मू संभाग और दो लद्दाख में हैं। कश्मीर में भाजपा की 10 जिला इकाइयों के संगठनात्मक चुनाव बाद में होंगे। भाजपा ने यह फैसला जम्मू कश्मीर में पांच अगस्त के बाद उपजे हालात को ध्यान में रखते हुए लिया है। भाजपा ने कश्मीर के जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए जिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी विरेन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जिलों के चुनाव प्रभारी बनाने के बाद अब मंडल, बूथ पर चुनाव करवाने के लिए प्रभारी बनाए जा रहे हैं। ऐसा होने के बाद 31 अगस्त व एक सितंबर को जिलों में इन प्रभारियों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यशाला में दिल्ली संगठनात्मक चुनाव के राष्ट्रीय सह प्रभारी आए थे। जिला स्तरीय कार्यशालाओं में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में हिस्सा लेने के लिए इस समय प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की डयूटी लगाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए 50 प्रतिशत जिलों में चुनाव जरूरी

भाजपा के संविधान के अनुसार किसी भी प्रदेश के 50 प्रतिशत जिलों में अगर संगठनात्मक चुनाव हो जाते हैं तो वहां पर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाया जा सकता है। राज्य में प्रदेश भाजपा ने अपने 29 जिलों में से 15 में चुनाव होने की स्थिति में पार्टी दिसंबर के पहले सप्ताह में नए प्रदेश अध्यक्ष को चुन लेगी। जम्मू कश्मीर में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पिछले एक साल से टलते आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा को दिसंबर 2018 तक नया प्रधान बनाना था। हर साल के बाद भाजपा के चुनाव होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.