यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के सांबा में पाकिस्तानी रेंजर्स से मुठभेड़, BSF का एक जवान शहीद
Jammu-Kashmir Encounter सांबा सेक्टर के रामगढ़ में बुधवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की। बीएसएफ की ...और पढ़ें

HighLights
- पाक रेंजर्स ने रामगढ़ में बुधवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की
- सांबा सेक्टर में सभी पोस्टों पर बीएसएफ जवान मुस्तैद हो गए हैं।
- बीएसएफ का हेडकांस्टेबल लाल फिरन कीमा घायल हो गया।
संवाद सहयोगी, सांबा। दिवाली पर खलल डालने के लिए पाक रेंजर्स ने इस बार सांबा सेक्टर के रामगढ़ में बुधवार देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की। बीएसएफ की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। नुकसान के आकलन का देर रात तक पता नहीं चल पाया।
गोलाबारी में एक बीएसएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हुआ है। सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पाक की ओर से गोलाबारी का दायरा बढ़ता जा रहा है। सांबा सेक्टर में सभी पोस्टों पर बीएसएफ जवान मुस्तैद हो गए हैं। वहीं यह भी आशंका है कि गोलबारी की आड़ में पाक सैनिकों ने कहीं आतंकियों की घुसपैठ तो नहीं करवाई है। पुलिस को भी सतर्क कर दिया है।
पाक रेंजर्स ने की गोलीबारी की शुरुआत

देर रात साढ़े 12 बजे अचानक बीएसएफ की नारायणपुर पोस्ट पर निशाना साधते हुए पाक रेंजर्स ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। पहले पाक की ओर से हल्की गोलीबारी की गई। बाद में सीमा से सटे कई गांवों में मोर्टार से शेलिंग होने लगी। इस दौरान बीएसएफ का हेडकांस्टेबल लाल फिरन कीमा घायल हो गया।
घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी
उसे तुरंत जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अरनिया सेक्टर में पाक गोलाबारी के बाद सभी जगहों पर बीएसएफ पहले से ही अलर्ट पर थी। बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। गोलाबारी के बीच लोगों ने घरों से निकल कर बंकरों की शरण ली। बता दें कि 26 अक्टूबर को पाक रेंजर्स ने अरनिया और आरएसपुरा में भारी गोलाबारी की थी।
