Move to Jagran APP

राज्य के राजेंद्र हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

मरियम्मा कोशी द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के उपरांत राज्य के राजेन्द्र कुक्कू को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।

By Edited By: Published: Sat, 19 May 2018 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 03:56 PM (IST)
राज्य के राजेंद्र हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने
राज्य के राजेंद्र हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

जम्मू, जागरण संवाददाता। मरियम्मा कोशी द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के उपरांत राज्य के राजेन्द्र कुक्कू को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। मरियम्मा कोशी ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष बनने वाले जम्मू-कश्मीर के डॉ. नरेन्द्र ध्रुव बत्रा द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के उपरांत अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी।

loksabha election banner

हॉकी जम्मू-कश्मीर ने भी राजेंद्र को इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। राजेंद्र इससे पहले हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपप्रधान सहित, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष सहित इस समय हॉकी जम्मू-कश्मीर के कोषाध्यक्ष भी हैं।

पीएम दौरे से सब जूनियर हॉकी के मुकाबले टले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को राज्य दौरे के कारण केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले संभव नहीं हो पाए। हॉकी जम्मू-कश्मीर के महासचिव स. जीएस बख्शी ने बताया कि जम्मू यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री के दौरे के कारण हक्कू स्टेडियम में जारी शहीद भगत ¨सह सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भाग लेने वाली टीम मैदानों में नहीं पहुंच सकी।

इसकी वजह से अब सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को बाबा बंदा ¨सह बहादुर हॉकी क्लब बनाम बंधु रक्ख क्लब और दशमेश क्लब बनाम एमआरएस ¨सबल कैंप के बीच खेले जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.