Move to Jagran APP

कश्मीर को हरा जम्मू संभाग का हॉकी में शानदार आगाज

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू संभाग ने कश्मीर संभाग को लड़कों और लड़कियों के हॉकी मुक

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:57 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:57 AM (IST)
कश्मीर को हरा जम्मू संभाग का हॉकी में शानदार आगाज
कश्मीर को हरा जम्मू संभाग का हॉकी में शानदार आगाज

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू संभाग ने कश्मीर संभाग को लड़कों और लड़कियों के हॉकी मुकाबलों में मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

loksabha election banner

युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर संभागीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को हॉकी, थ्रो बाल और सॉफ्टबॉल के मुकाबले शुरू हुए। लड़कों के वर्ग के अंडर-17 आयुवर्ग में जम्मू संभाग ने कश्मीर संभाग को 6-2 गोल से मात देकर जीत हासिल की। लड़कियों के वर्ग में भी जम्मू डिवीजन ने कश्मीर डिवीजन को आसानी से 2-1 गोल से परास्त कर जीत हासिल की।

लड़कों के अंडर-19 थ्रो बॉल के मुकाबलों में कश्मीर संभाग ने जम्मू संभाग को 2-1, अंडर-17 आयुवर्ग में कश्मीर संभाग ने जम्मू संभाग को 2-1 और अंडर-14 आयुवर्ग में जम्मू संभाग ने कश्मीर संभाग को 2-0 से परास्त कर अगले दौर में जगह बनाई।

सॉफ्टबॉल में लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के मुकाबलों में कश्मीर संभाग ने जम्मू संभाग को 1-0, अंडर-17 आयुवर्ग में जम्मू संभाग ने कश्मीर संभाग को 4-0 और अंडर-19 आयुवर्ग में कश्मीर संभाग ने जम्मू संभाग को रोचक मुकाबले में 7-6 से हराकर जीत हासिल की।

इससे पहले सुबह केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर संभाग से 500 खिलाड़ी लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग में हॉकी, थ्रो बॉल और साफ्टबाल खेलों में भाग लेने पहुंचे हैं। युवा, सेवा एवं खेल विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. सलीम उर रहमान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने की शपथ भी दिलवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.