Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : इंटर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दमखम दिया

युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू जिला द्वारा खेल गांव नगरोटा में लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग की अंतर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

By VikasEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 04:23 PM (IST)
Jammu Kashmir : इंटर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दमखम दिया
खेल गांव नगरोटा में लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग की अंतर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जम्मू, जेएनएन । युवा, सेवा एवं खेल विभाग जम्मू जिला द्वारा खेल गांव नगरोटा में लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग की अंतर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के 23 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में रक्षित शर्मा, 25 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में राघव शर्मा, 27 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में कन्हैया, 29 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में गविश शर्मा, 32 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में दानिश भगत, 35 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में विवेक शर्मा, 38 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में रक्षवीर सिंह और 41 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में जम्मू संस्कृति पब्लिक स्कूल के विशाल मजोत्रा ने स्वर्ण पदक जीते।

लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग के 35 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में सुमित कुमार, 38 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में सोहम शर्मा, 41 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में अभिरव भारती, 44 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में अमित शर्मा, 48 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में हर्ष शर्मा, 52 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में आकर्षित बंसोत्रा, 56 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में उदय संगोत्रा, 60 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में मॉडल एकेडमी स्कूल के वैभव अबरोल, 64 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में मोहम्मद इरफान मलिक और 64 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में एलएसडीबी स्कूल के कृष्णा गुप्ता स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।

लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग के 46 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में अच्युतम देव सिंह, 62 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में मॉडल एकेडमी के कुशाग्र शर्मा और 70 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में कार्तिक शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लड़कियों के अंडर-17 आयुवर्ग में 35 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में मॉडल एकेडमी की वैभव अबरोल ने स्वर्ण पदक जीता जबकि 48 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में अपराजिता पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रही। 52 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में सानवी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इस अवसर पर फिजिकल एजूकेशन मास्टर राम मूर्ति, वीना टिक्कू, फारूक अहमद, रविंद्र सिंह, अतुल पंगाेत्रा, सुनील अबरोल, मुक्ता गुप्ता, पायल चौधरी, ज्योति, नीरा, मंजू देवी, अमरदीप सिंह, अनिता शर्मा और अन्य खेल अधिकारी भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.