Move to Jagran APP

60 घंटे के लिए शाम छह बजे बंद हो गया जम्मू शहर

जागरण संवाददाता जम्मू वीकेंड लॉकडाउन के तीसरे सप्ताह शुक्रवार शाम छह बजे एक बार ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:04 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:04 AM (IST)
60 घंटे के लिए शाम छह बजे बंद हो गया जम्मू शहर
60 घंटे के लिए शाम छह बजे बंद हो गया जम्मू शहर

जागरण संवाददाता, जम्मू : वीकेंड लॉकडाउन के तीसरे सप्ताह शुक्रवार शाम छह बजे एक बार फिर पूरा शहर बंद हो गया। शुक्रवार शाम छह बजे शहर में लॉकडाउन लग गया और अब सोमवार सुबह छह बजे लॉकडाउन खत्म होगा और एक बार शहर की रफ्तार अपनी पटरी पर लौटेगी।

loksabha election banner

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की ओर से हर शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे साठ घंटे का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लगातार तीसरे सप्ताह इस लॉकडाउन के अब लोग भी आदी हो गए हैं। लोग शुक्रवार शाम तक अपने सभी जरूरी काम निपटा घरों में आ गए। लॉकडाउन में घर का सारा जरूरी सामान भी लोगों ने इकट्ठा कर लिया। हालांकि सब्जियों व दूध की दुकानें तो लॉकडाउन के बीच खुली रहेंगी लेकिन बावजूद इसके लोगों ने इनकी खरीदारी भी कर ली ताकि अब दो दिनों तक घरों से बाहर न निकलना पड़े। वहीं इस लॉकडाउन को लेकर लोगों का भी कहना है कि अब इसकी आदत हो गई है। अगर कुछ दिन घरों में बैठकर कोरोनो से बचा जा सकता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए ताकि यह मेहनत बेकार न जाए। उधर शुक्रवार शाम चार बजे से ही शहर में पुलिस की गाड़ियां लोगों को दुकानें बंद करने और अपने घरों में जाने की मुनादी करती दिखी जबकि शाम साढ़े पांच बजे से ही लोगों ने दुकानें बंद करना शुरू कर दी। शहर की सड़कों पर शाम छह बजे तक गाड़ियों की आवाजाही भी कुछ बढ़ गई क्योंकि लोगों को छह बजे तक अपने घरों में पहुंचना था ताकि लॉकडाउन के बाद लगे नाकों पर पूछताछ से बचा जा सके। पुलिस ने हालांकि छह बजे के बाद भी लोगों को आने जाने का कुछ समय दिया ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल का कहना है कि पुलिस एसओपी के तहत अपना काम कर रही है। लोगों का सहयोग मिल रहा है। लॉकडाउन के बीच बीमारों को अस्पताल जाने व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लेागों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.