विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टारगेट किलिंग को लेकर कश्मीर में कार्यरत जम्मू के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, तबादलों की मांग को लेकर दिया धरना

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2022 12:15 PM (IST)

उनकी मांग है कि कश्मीर में कार्यरत जम्मू संभाग के सभी कर्मचारियों का उनके गृह जिलों में तबादला किया जाए।सरकार ...और पढ़ें

जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीर में कार्यरत शिक्षक
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीर में कार्यरत शिक्षक

जम्मू, जागरण संवाददाता : कश्मीर में आए दिन गैर कश्मीरी व अल्पसंख्यक कर्मचारियों की टारगेट किलिंग को लेकर कश्मीर में कार्यरत जम्मू के शिक्षकों ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया। इन शिक्षकों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे जो कुछ दिन पहले कश्मीर में उनकी सहयोगी शिक्षिका हत्या को लेकर गुस्से में दिखीं।

इस प्रदर्शन में आयोजन आल जम्मू बेसड रिजर्वड कैटेगिरी इंप्लाइल एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले किया गया जबकि प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का कहना है कि कश्मीर में गैर कश्मीरियों का काम करना आसान नहीं है। उन्हें चुन चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। वे सुबह जब अपने काम पर जाते हैं तो उन्हें पता नहीं होता कि वे जिंदा वापस लौट पाएंगे या नहीं।उन्होंने कश्मीर में उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रहने को लेकर सरकार पर भी अपना रोष जताया।

उनका कहना था कि कश्मीर में सरकार उनको सुरक्षा नहीं दे सकती है जिसे वे अच्छे से जानते हैं।उनकी मांग है कि कश्मीर में कार्यरत जम्मू संभाग के सभी कर्मचारियों का उनके गृह जिलों में तबादला किया जाए।सरकार अब और कर्मचारियों की मौत का इंतजार न करें।वहीं कश्मीर से आए शिक्षकों का कहना है कि वे वापस कश्मीर में नहीं जाएंगे। सरकार उनकी तबादला नीति बनाए क्योंकि वे इसकी मांग पिछले पंद्रह वर्षों से करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग न तो पीडीपी सरकार, न ही नेशनल कांफ्रेंस और न ही भाजपा सरकार ने पूरी की है जबकि उन्हें हमेशा ही उनकी तबादला नीति बनाने का आश्वासन दिया।प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला शिक्षक भी शामिल थीं और उनका कहना था कि वे वापस कश्मीर में नहीं जाएंगी। सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया कि महिला शिक्षकों को पांच वर्ष में तबादले करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक उन्हें तबादला नहीं दिया गया। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शनी मैदान के बाहर बैठ गए जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से उठाया और इसके बाद शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर विवेकानंद चौक तक रैली निकाल अपना रोष जताया।