विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Sports News: जम्मू कश्मीर की सीनियर नेशनल हॉकी टीम पहुंची चेन्नई, मणिपुर से 20 नवंबर को होगा पहला मुकाबला

By vikas abrolEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 18 Nov 2023 03:49 PM (IST)

13वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित हो रही है इसके चलते जम्मू कश्मीर की सीनियर ...और पढ़ें

चेन्नई में शुरू होने वाली सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की टीम।
चेन्नई में शुरू होने वाली सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की टीम।

जागरण संवाददाता, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सीनियर नेशनल पुरुष वर्ग की हॉकी टीम चेन्नई में पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर की टीम का पहला सामना 20 नवंबर को मणिपुर की हॉकी टीम से होगा।

हॉकी जम्मू कश्मीर के महासचिव सुपेंद्र दीप सिंह बख्शी ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई में आज से 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की टीम भाग लेने पहुंची है।

28 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल द्वारा प्रायोजित टीम की कप्तानी जम्मू कश्मीर पुलिस के जसप्रीत सिंह को सौंपी गई है। प्रदेश की टीम को हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की टीम प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगी।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir News: प्रदूषण से परेशान तो आए जम्मू-कश्मीर, साफ फिजाएं बाहें फैलाकर कर रहीं स्वागत; 100 से नीचे है AQI

जसप्रीत सिंह बनाए गए सीनियर हॉकी टीम के कप्तान

जम्मू कश्मीर की सीनियर नेशनल हॉकी टीम का कप्तान जसप्रीत सिंह को बनाया गया है। टीम में शोएब मुगल, सुखचिंद्र सिंह, वंशु मंगोत्रा, जयपाल सिंह, मुदासिर अहमद आखून, अशरफ नजीर, रक्षित शर्मा, जमील अहमद, जसविंद्र सिंह, नजरत हुसैन, सरबजोत सिंह, राजा फजल अब्बास, प्रज्ञा शर्मा, रामेश्वर सिंह, वीशु शर्मा, मुनीब फारूक बट और सुजल मेहरा भाग ले रहे हैं। टीम के साथ जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के एनआइएस हाकी कोच जोगिंद्र सिंह टीम कोच व आरपी सरना टीम मैनेजर के रूप में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: वाटर स्पोर्ट्स के डायरेक्टर बिलकीस मीर पर गिरी ACB की गाज , भर्ती शर्तों का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई FIR; ये लगे हैं आरोप