Move to Jagran APP

Samba के रैपर क्षेत्र में मंडरा रहा तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, नजर रखे हुए हैं वन्य जीव संरक्षण की टीम

सांबा जिले के सीमांत क्षेत्र रामगढ़ के गांव रैपर में तेंदुआ मंडरा रहा है। वन्य जीव संरक्षण की टीमें सीमांत क्षेत्रों में नजर रखे हुए। तेंदुए ने अब तक किसी जानमाल का नुकसान नहीं किया है। लेकिन ग्रामीण खुले में घूम रहे तेंदुए से दहशत में हैं। (फाइल फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Tue, 21 Mar 2023 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 12:42 PM (IST)
Samba के रैपर क्षेत्र में मंडरा रहा तेंदुआ, ग्रामीण दहशत में, नजर रखे हुए हैं वन्य जीव संरक्षण की टीम
रामगढ़ के गांव रैपर में तेंदुआ मंडरा रहा है

संवाद सहयोगी, रामगढ़: सांबा जिले के सीमांत क्षेत्र रामगढ़ के गांव रैपर में तेंदुआ मंडरा रहा है। अभी तक तेंदुए ने किसी जानमाल का नुकसान नहीं किया है, लेकिन ग्रामीण खुले में घूम रहे तेंदुए से दहशत में हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ कई वर्षों से सीमांत क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय है। यह आदमखोर नहीं है। वहीं जिला सांबा-कठुआ रेंज वन्य जीव संरक्षण की टीमें गांव रैपर व अन्य गांवों में तेंदुए पर नजर रखे हुए हैं।

loksabha election banner

किसानों ने देखा तेंदुआ

ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा है। बीते वीरवार मध्य रात्रि एक तेंदुआ अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। पहले तो अगले दो दिन तक रामगढ़ के अग्रिम सीमांत क्षेत्र नर्सरी, मालूचक, कमोर, सुरेश पोस्ट, बल्लड़, नंगा अन्य क्षेत्रों में देखा गया।

रविवार बाद दोपहर सांबा सीमांत गांव रैपर में तेंदुए को किसानों ने देखा। रामगढ़ के गांव बरोटा के किसान एवं पूर्व सरपंच चैधरी प्रेम पाल के अनुसार जो तेंदुआ रामगढ़ अग्रिम क्षेत्र के जंगलों से निकल सांबा के सीमांत क्षेत्र के गांवों की तरफ निकला है, वह करीब 10 साल से यहां देखा जाता रहा है।

कई बार पहुचायां इंसानी जिंदगी को नुकसान

यह तेंदुआ रामगढ़ के अग्रिम सीमांत क्षेत्र से सटे जंगलों में रहता है। जंगलों में तेजी से बढ़ती जानवरों व मवेशियों से हर फसल का नुक्सान होता आ रहा था। जब से तेंदुए ने जहां पर डेरा जमाया था किसानों की फसलें जंगली जानवरों के नुकसान से सुरक्षित बनी हुई थीं। कई बार तेंदुए को फसलों की सिंचाई के लिए खेतों में आए किसानों ने रात को कई बार देखा है। उसने इंसानी जिंदगी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

जंगलों की तरफ निकल गया है तेंदुआ- अधिकारी

अभी तेंदुआ रामगढ़ के जंगलों से निकल कर सांबा के सीमांत क्षेत्र खेतों की तरफ निकल गया है। जिला सांबा-कठुआ रेंज वन्य जीव संरक्षण विभागीय अधिकारी विजय वर्मा ने भी कहा कि तेंदुआ रिहायशी क्षेत्रों से निकल कर फिर से जंगलों में स्थायी ठिकाने की तरफ निकल गया है। तेंदुए पर नजर रखने के लिए टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। सोमवार को सांबा, रामगढ़ के अग्रिम क्षेत्रों में कहीं पर तेंदुआ नहीं देखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.