Move to Jagran APP

Coronavirus Alert: जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना नजीर, प्रवेश पर ही कर रहा कोरोना की जांच

जम्मू-कश्मीर में इस समय 40 हजार के करीब लोग बाहरी प्रदेशों से बसों के माध्यम से वापस लौट आए हैं। इन सभी के सैंपल प्रवेश द्वार लखनपुर में ही लिए गए हैं और कइयों के अभी भी सैंपल लिए

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 12:37 PM (IST)
Coronavirus Alert: जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना नजीर, प्रवेश पर ही कर रहा कोरोना की जांच
Coronavirus Alert: जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना नजीर, प्रवेश पर ही कर रहा कोरोना की जांच

जम्मू, रोहित जंडियाल। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे देश को जम्मू-कश्मीर ने एक नया रास्ता दिखाया है। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर ऐसा पहला प्रदेश है, जहां पर बाहर से आ रहे स्थानीय नागरिकों के प्रवेश द्वार पर ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। अगर इन नागरिकों के सैंपल नेगेटिव आते हैं तो भी इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। यही वजह अब ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए भी की गई है। इन सभी के भी टेस्ट करना अनिवार्य कर दिए गए हैं ताकि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के कारण जम्मू-कश्मीर के किसी भी भाग में संक्रमण में न फैले।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर में इस समय 40 हजार के करीब लोग बाहरी प्रदेशों से बसों के माध्यम से वापस लौट आए हैं। इन सभी के सैंपल प्रवेश द्वार लखनपुर में ही लिए गए हैं और कइयों के अभी भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लखनपुर में विशेष टीमें तैनात की हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इसके लिए विशेष किट दी गई हैं ताकि वे भी संक्रमण से बचे रहें। सरकार की इस सूझबूझ के कारण अभी तक बाहरी प्रदेशों से आए छह लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पहले से ही प्रशासनिक क्वारंटाइन में थे।

विशेष ट्रेनों से 50 हजार लोगों के आने की संभावनाः वहीं अब दूरदराज के राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। ये ट्रेंने मंगलवार सुबह जम्मू संभाग के जिला ऊधमपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचेगी।इन विशेष ट्रेनों से 50 हजार लोगों के आने की संभावना जताइ जा रही है। इसे देखते हुए ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन ने कई प्रबंध किए हुए हें। इसके लिए बकायदा तौर पर प्रोटोकाल बनाया गया है। सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे, इसके लिए जिला प्रशासन उधमपुर ने दिन में एक हजार सैंपल लेने की व्यवस्था बनाई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से सैंपल लेने के बाद उन्हें बसों से उनके जिलों में भेजने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।

कहां किसके लिए जाएंगे सैंपल: जम्मू, सांबा, कठुआ के लोगों को जम्मू में भेजा जाएगा और उनके सैंपल भी जम्मू में ही लिए जाएंगे। सैंपल लेने के बाद उन्हें प्रशासनिक क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। डोडा, किश्तवाड़ के लोगों को डोडा में भेजा जाएगा। सैंपल लेने के बाद उन्हें अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसी तरह रियासी, राजौरी और पुंछ के लोगों को उनके जिलों में भेजा जाएगा। उनके सैंपल भी उनके गृह जिलों में ही लिए जाएंगे और उसके बाद क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। रामबन और उधमपुर जिले के लोगों को उधमपुर में रखा जाएगा। उधमपुर में इनके सैंपल लेकर फिर रामबन वालों को उनके जिलों में भेजा जाएगा। कुलगाम और अनतंनाग के लोगों के सैंपल भी उधमपुर में ही लिए जाएंगे और इसके बाद उन्हें उनके जिलों में भेजा जाएगा। कश्मीर के अन्य जिलों के लोगों को उनके लिलों में भेजा जाएगा और वहीं पर उनके गृह जिलों में सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। सरकार का कहना है कि अगर उधमपुर जिले के लोग कम आते हैं और सैंपल लेने की क्षमता अधिक होगी तो कुपवाड़ा, बडगाम, श्रीनगर के लोगों के सैंपल भी यहीं लिए जाएंगे और उन जिलों के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया जाएगा। नेगेटिव आने तक किसी को भी घर जाने की अनुमति नहीं होगी। अगर उनके सैंपल नेगेटिव आते हैं तो उन्हें फिर घरों में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि लोगों को उनके जिलों में बसों से भेजा जाएगा। साथ में पुलिस एस्कार्ट करेगी।

जम्मू-कश्मीर का कोरोना मीटर

  • निगरानी में रखे गए: 93344
  • होम क्वारंटाइन: 21760
  • अस्पताल आइसोलेशन: 469
  • अस्पताल क्वारंटाइन 177
  • निगरानी अवधि पूरी की: 61314
  • होम निगरानी: 9615
  • टेस्ट के परिणाम आए: 47080
  • टेस्ट नेगेटिव आए: 46219
  • मामले पाजिटिव आए: 864
  • एक्टिव पाजिटिव मामले 472
  • ठीक हुए: 383
  • मौत: 9

किस जिले में कितने मरीज

  • जिला   कुल मरीज  ठीक मरीज  कुल मौतें
  • श्रीनगर  136     76           03
  • बांडीपोरा  134     75           01
  • अनंतनाग 123     03           01
  • बारामुला   108    45           03
  • शोपियां    103     51
  • कुपवाड़ा   73      42
  • गांदरबल   23      14
  • बडगाम     46      13
  • पुलवामा    13      04
  • कुलगाम    31      05
  • जम्मू        33      26
  • उधमपुर     22     19                01
  • राजौरी      04     04
  • किश्तवाड़  01     01
  • सांबा        07     04
  • कठुआ      06     01
  • रामबन      01
  • रियासी      01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.