विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी; राष्ट्रपति की मुहर बाकी

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:52 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को वकीलों के कोटे से जल्द ही नौ नए जज मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट समिति ने नामों को ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज।

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को मिलेंगे नौ नए जज।

  2. वकीलों के कोटे से होगी इन जजों की नियुक्ति।

  3. सुप्रीम कोर्ट समिति ने नौ नामों पर दी सहमति।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को जल्द ही नौ नए जज मिल जाएंगे। ये जज वकीलों के कोटे से बनाए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की ओर से शार्टलिस्ट किए गए नामों में से सुप्रीम कोर्ट की समिति ने नौ नामों पर अपनी सहमति दे दी है और अब राष्ट्रपति की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद इन जजों की नियुक्ति का आदेश जारी हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट समिति ने जिन नामों पर अपनी सहमति दी है उनमें जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल एवं लीलाकरन शर्मा के बेटे एडवोकेट विशाल शर्मा, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के पूर्व प्रधान एडवोकेट विक्रम कुमार शर्मा, एसोसिएशन के पूर्व उप-प्रधान प्रणव कोहली, प्रदेश के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल अमित गुप्ता के अलावा नाम्गयाल वांगचुक, पवन कुमार कुंडल, ताहिर माजिद शामसी, तबसुम जफर व अनुपम रैना शामिल है।