Move to Jagran APP

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल निलंबित, यह है इसकी वजह

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सोमवार को निलंबित हाे गया। ट्वीटर ने इसका कारण नियमों की अवहेलना बताया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अंग्रेजी में लिखा हुआ नजर आ रहा है- एकाउंट सस्पेंडिड।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 09:15 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल निलंबित, यह है इसकी वजह
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अधिकारिक ट्वीटर हैंडल सोमवार को निलंबित हाे गया।

श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सोमवार को निलंबित हाे गया। ट्विटर ने इसका कारण नियमों की अवहेलना बताया है।

loksabha election banner

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अंग्रेजी में लिखा हुआ नजर आ रहा है- "एकाउंट सस्पेंडिड"। हालांकि ट्विटर ने लिखा है कि नियमों की अवेहलना पर एकाउंट बंद किया गया है। अलबत्ता, यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने कौन से नियम भंग किया है। इंटरनेट मीडिया पर ट्विटर एक बहुत बड़ा मंच है, जिसका करोड़ों लोग प्रयोग कर अपनी आवाज दूसरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर अक्सर निजता, सार्वजनिक सुरक्षा और इस पर प्रदान की जाने वाली जानकारी की सच्चाई से जुड़े मुद्दों संबधित नियमों की अवहेलना करने वाले ट्विटर हैंडल बंद कर देता है। अलबत्ता, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अपना निजी ट्विटर हैंडल क्रियाशील है।

ट्विटर  द्वारा  आधिकारिक ट्वीटर हैंडल निलंबित किए जाने से चंद मिनट पहले ही उपराज्यपाल ने एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें उपराज्यपाल ने लोगों से कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोविड-19 एसओपी का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया था।

इस खबर के लिखे जाने तक उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ ट्विटर  हैंडल के निलंबित होने पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई थी। जम्मू कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी, लेेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस में एसएसपी इम्तियाज हुसैन मीर ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ट्विटर  हैंडल के निंलंबित होने की पुष्टि करते हुए लिखा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के साथ कुछ तकनीकी समस्या है। इसे जल्द ही बहाल किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.