Move to Jagran APP

डॉक्टरो, मरीजों के बीच बिगड़ रहे रिश्ते

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में पिछले कुछ वर्षो में डॉक्टरों और मरीजों के रिश्ते बिगड़ रहे हैं। अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 06:46 PM (IST)
डॉक्टरो, मरीजों के बीच बिगड़ रहे रिश्ते
डॉक्टरो, मरीजों के बीच बिगड़ रहे रिश्ते

राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्य में पिछले कुछ वर्षो में डॉक्टरों और मरीजों के रिश्ते बिगड़ रहे हैं। आए दिन अस्पतालों में मरीजों को लेकर तिमारदारों व डॉक्टरों के बीच झड़पें भी होती रहती हैं। कई बार बात पुलिस तक पहुंच जाती है। इससे ¨चतित डॉक्टर्स फोरम जम्मू आगे आई है। फोरम ने सरकार से इस मुद्दे पर आगे आने को कहा है।

prime article banner

फोरम के प्रधान डॉ. सत्यदेव गुप्ता ने कार्यक्रम में कहा कि डॉक्टरों को मरीज भगवान का दर्जा देते हैं। डॉक्टरों का काम मरीजों की सेवा करना होता था। मरीज भी डॉक्टरो का आदर करते थे मगर अब ऐसा नहीं रहा। कॉरपोरेट अस्पताल आने और अस्पतालों में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने से इस प्रोफेशन का सम्मान कम हो गया है।

फोरम के महासचिव डॉ. दुष्यंत चौधरी ने कहा कि दो महीने पहले जम्मू में हुई एक घटना के चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ डॉक्टर राजेंद्र ¨सह ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर जीडीपी का कुल दो प्रतिशत खर्च करती है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। कम सुविधाएं होने के बावजूद डाक्टर मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी, वार्डो और टी¨चग का काम भी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.