डोडा में M-4 कार्बाइन राइफल के साथ जैश आतंकी का शव बरामद, दो आतंकियों की तलाश जारी; ड्रोन-खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद
सुरक्षाबलों ने डोडा के सयोजधार में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी का लगभग नष्टप्राय: शव बरामद किया है, जिसके पास से एम-4 कार्बाइन राइफल भी मिली है।

डोडा में आतंकियों की तलाश जारी। फाइल फोटो
HighLights
जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी का शव डोडा में मिला।
आतंकी के पास से एम-4 कार्बाइन राइफल बरामद हुई।
दो अन्य फरार आतंकियों की तलाश में अभियान तेज।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। सुरक्षाबलों ने शनिवार को सयोजधार, डोडा में शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी का लगभग नष्टप्राय: शव बरामद किया है। शव के पास से आतंकी की एम-4 कार्बाइन राइफल व अन्य साजो सामान भी मिला है।
हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है,लेकिन दावा किया जाता है कि जि आतंकी का शव बरामद हुआ है, वह लगभग चार माह पहले 10 जून को इसी इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेडु़ में घायल होने के बाद अपने दो अन्य साथियों संग बच निकला था।
जैश के लगभग सभी आतंकी ढेर
संबधित अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में यह शव मिला है, वह जिला डोडा को जिला उधमपुर के साथ जोड़ता है। इस इलाके में बीते पांच-छह वर्ष के दौरान जैश ए मोहम्मद ने अपनी गतिविधियां बढ़ाने का प्रयास करते हुए, सुरक्षाबलों पर हमला करने के अलावा एक नागरिक की भी हत्या की है।
अलबत्ता, सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय हुए जैश के लगभग सभी आतंकियों को मार गिराया है।
संबधित सूत्रों ने बताया कि सयोजधार इलाके में बीते कुछ दिनों से पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक तलाशी अभियान चला रखा हैद्ध। इस अभियान में सयोजधार और उसके आस पास के उन सभी इलाकों को खंगाला जा रहा है, जिन्हें अत्यंत दुर्गम माना जाता हैया फिर जिन जगहों पर खानाबदोश गुज्जर-बक्करवाल समुदाय ने गर्मियों के दौरान डेरे लगाए थे।
खानाबदोश गुज्जरबक्करवाल समुदाय ने अपने डेरे गत अगस्त के दूसरे पखवाड़े में उठाते हुए मैदानी इलाकों का रुख किया है। गर्मियों क ेदौरान अक्सर आतंकी इन डेरों में भोजन के लिए पहुंचते थे,लेकिन सुरक्षाबलों के आगमन से पहले ही भाग निकलते थे।
मारे गए आतंकी मुठभेड़ बच निकले थे
उन्होंने मारे गया आतंकी उन तीन आतंकियों में शामिल था,जो 10 जून 2026 को इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बच निकले थे। बाद में मुठभेड़स्थल की तलाशी के दौरान खून के धब्बे मिले थे,जिनके आधार पर यह तय था कि कोई आतंकी मारा गया है या फिर जख्मी है और उसे उसके साथ अपने साथ ले गए हैं।
कुछ समय बाद दो आतंकियों ने अलग अलग समय पर स्थानीय लोगों और खानाबदोश गुज्जर-बक्करवाल समुदाय से अपने लिए खाना व राशन भी लिया था। फिलहाल,उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। यहां यह बताना भी असंगत नहीं होगा कि पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने भी गत दिनों इस क्षेत्र में आतंकरोधी अभियानों का जायजा लिया था।
सुरक्षा बल अब इलाके में तलाशी, ड्रोन निगरानी और सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखे हुए हैं। डोडा में एक आतंकी का शव और हथियार बरामद होना अभियान की एक और महत्वपूर्ण कामयाबी मानी जा रही है।
