Move to Jagran APP

भजन-कीर्तन से धर्ममय हुआ वातावरण

??????? ?? ??? ????? ??? ?????? ???? ?? ??????? ?????? ?? ??????? ?????? ?? ??? ????? ?? ??? ??? ?? ?????? ?????? ???? ?? ?????? ??? ???? ????????? ?????? ???? ??????? ????? ?? ?? ?? ???? ?? ?????? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ????? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ????? ??? ?? ??? ?? ?????? ????? ???? ?????? ??? ?????? ?????? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 06:01 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:34 AM (IST)
भजन-कीर्तन से धर्ममय हुआ वातावरण
भजन-कीर्तन से धर्ममय हुआ वातावरण

जागरण संवाददाता, जम्मू : नवरात्र में शहर समेत कस्बों और गांवों में भी माता के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों में सुबह-शाम आरती के साथ भजन-कीर्तन हो रहे हैं। मंदिर कमेटियों की ओर से विसर्जन तक की तैयारी पूरी कर ली गई है। कई जगह कंजक पूजन, भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। हर ओर उल्लास के साथ वातावरण धार्मिक बना हुआ है। दस दिवसीय दुर्गा पूजा के सातवें दिन श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा नवरात्र समिति की ओर से रेशम घर कॉलोनी में मां के जागरण का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

जागरण में माता के भजनों पर भक्त झूमते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे। भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। जागरण की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन के साथ हुई। मां सरस्वती और गणेश वंदना की गई। कलश स्थापना 29 सितंबर को की गई थी। लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। शनिवार को आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.