International Yoga Day 2021 : राजा विराट के किले अखनूर मे मनाया गया योग दिवस
वहीं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना में योग लोगों को संक्रमण से बचा सकता है। योग से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। अब विश्व भी यह मान चुका है। उन्होंने योग को एक दिन नहीं बल्कि रोज करने की सलाह भी लोगों को दी।
जम्मू, जागरण संवाददाता: सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अखनूर के राजा विराट के किलो में लोगों ने योग किया जिसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा पूर्व मंत्री शाम लाल व अखनूर के पूर्व विधायक राजीव शर्मा भी शामिल हुए। दरिया चिनाब किनारे बना किलो जम्मू कश्मीर की प्राचीन एवं सांस्कृतिक धरोहरों में एक हैं जाे दूर से ही दिखने पर हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
राजा विराट के किले में सुबह सात बजे योग कार्यक्रम का आरंभ हुआ जिसमें स्थानीय लोगों ने भी उत्साह दिखया। सांसद के साथ एसडीएम अखनूर चांद किशोर शर्मा, एसडीपीओ अखनूर वरूण जंडियाल, अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, जगदीश भगत, प्रीतम शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों ने योग किया।
वहीं इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि भारत शुरू से ही विश्व गुरु रहा है। भारत की योग पद्धति को अब दुनिया भी मान चुकी है। खुद को स्वस्थ रखने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनाने का आह्वान किया ताकि वे स्वस्थ्य व एकाग्रता के साथ जीवन का निर्वाह कर सकें।
वहीं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना में योग लोगों को संक्रमण से बचा सकता है। योग से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। अब विश्व भी यह मान चुका है। उन्होंने योग को एक दिन नहीं बल्कि रोज करने की सलाह भी लोगों को दी। शाम लाल ने योग को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव भी दिया ताकि बच्चे शुरू से ही इसके महत्व को समझ सकें।