Move to Jagran APP

भाजपा को मजबूत करने को पदाधिकारियों को दिए निर्देश

चुनावों को जीतने के लिए बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की भूमिका काफी अहम होती है। प्रमुखों के आंकलन पर प्रयासों से ही भाजपा को हर चुनाव में जीत मिली है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 05:57 PM (IST)
भाजपा को मजबूत करने को पदाधिकारियों को दिए निर्देश
भाजपा को मजबूत करने को पदाधिकारियों को दिए निर्देश

जम्मू, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 56 से कॉरपोरेटर बलदेव सिंह बिलावरिया ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 6 जनवरी 2019 को गांधीनगर विधानसभा और जम्मू पूर्व विधानसभा के लिए नवरतन सम्मेलन आयोजन किए जाएंगे।

loksabha election banner

गांधीनगर के लिए नवरतन सम्मेलन सिटी फार्म जम्मू और जम्मू पूर्व में महाजन हॉल शालीमार रोड जम्मू में होगा। बलोरिया ने बूथों के प्रभारियों को इस सम्मेलन में शामिल होकर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति तय करने को कहा ताकि केंद्र सहित राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार का गठन हो सके। उन्होंने कहा कि मात्र भाजपा ही लोगों को एक बेहतर व पारदर्शी शासन प्रदान कर सकती है।

बलोरिया ने कहा कि चुनावों को जीतने के लिए बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की भूमिका काफी अहम होती है। प्रमुखों के आंकलन पर प्रयासों से ही भाजपा को हर चुनाव में जीत मिली है। छह जनवरी को नवरतन व प्रमुखों सम्मेलन होने जा रहा है उसमें इन्हें आगे की रणनीति के बारे में बताया जाएगा कि किस प्रकार से इन्हें आगे कार्य करना है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार को लाना है। उन्होंने कहा कि मात्र भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो संगठनात्मक रूप से कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास का लक्षय लेकर आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्ग दर्शन रहेगा जिसके साथ कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ लोगों के बीच जाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विनय गुप्ता, अनिल मसूम, सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरबंस चौधरी, अंकुश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मंडल के महामंत्री ज्योति प्रकाश शर्मा, कुलबीर चांडक, राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.