घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला
घर में घुस कर महिला पर हमला एक गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, बिश्नाह: अरनिया थाना क्षेत्र के गांव कूल कलां में एक व्यक्ति ने महिला के घर में घुस कर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार महिला के बेटे ने अरनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के सदस्य रोजाना की तरह रविवार की रात घर में भोजन कर सोने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से हमले की ताक में बैठे अरविद सिंह पुत्र बाबूराम निवासी मरोल उसके घर में घुस गया और उसकी मां जितो देवी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिवार के लोग जितो देवी को उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर अरनिया ले गए। डाक्टरों ने जितो देवी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनको जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।