Move to Jagran APP

Independence Day 2022: सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर भी जोश और जुनून के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्‍वतंत्रता दिवस पर ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर भी जोश और जुनून दिखा। सीमा सुरक्षा बल की ओर से समाराेह का आयोजन किया गया और ध्‍वजारोहण किया गया। बीएसएफ डीआइजी सुरजीत सिंह सेखों ने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:35 PM (IST)
Independence Day 2022: सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर भी जोश और जुनून के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आक्ट्राय पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की आजादी का जश्न मनाते हुए।

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी। स्‍वतंत्रता दिवस पर ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर भी जोश और जुनून दिखा। सीमा सुरक्षा बल की ओर से समाराेह का आयोजन किया गया और ध्‍वजारोहण किया गया। बीएसएफ डीआइजी सुरजीत सिंह सेखों ने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। इस मौके पर आम लोग मौजूद रहे और बॉर्डर पर पूरा जोश व जुनून नजर आया।

loksabha election banner

जवानों ने भारत माता की जय के घोष से पूरा क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इसकी आवाज पाकिस्‍तान में भी दूर तक गई। बीएसएफ के डीआइजी सुरजीत सिंह सेखों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और तिरंगे का सलामी दी। इस दौरान जवानों ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को सलामी दी और परेड का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर सुरजीत सिंह सेखों ने परेड की सलामी ली और जवानों को संबोधित किया। डीआइजी सुरजीत सिंह सेखों ने कहा कि भार‍त शांति प्रिय देश है और भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने के लिए पूरी ताकत के साथ संकल्‍पबद्ध है। सीमाओं पर हमारे सुरक्षा बल पूरी ताकत के साथ सतर्क हैं। हम देश को आश्वस्त करते हैं कि हमारी सीमाएं पूरी तरह से संरक्षित और सुरक्षित हैं।

उन्‍होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानाें की सीमा पर हर हलचल पर पैनी निगाह है ओर वे हरेक चुनौती से निपटने को तैयार है। सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने स्‍वतंत्रता दिवस समाराेह में ध्‍वजारोहण के दौरान राष्‍ट्रीय गान भी गाया और तिरंगे को सलामी दी। उन्‍होंने जोश के साथ राष्‍ट्रभक्ति के नारे भी लगाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.