विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने फिर बोला सरकार पर हमला, कहा- ये सच है ड्रैगन ने कब्जाई हुई है लद्दाख की जमीन

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 25 Aug 2023 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2023 12:10 PM (IST)

Rahul Gandhi in Ladakh कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। उन्होंने कारगिल में एक सार्वजनिक रैली ...और पढ़ें

Rahul Gandhi in Ladakh: लद्दाख में राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला
Rahul Gandhi in Ladakh: लद्दाख में राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

लद्दाख, एजेंसी। Rahul Gandhi in Ladakh: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कारगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि कुछ महीने पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे, ये 'भारत जोड़ो यात्रा' थी। इसका उद्देश्य देश में भाजपा-आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना था।

'चीन ने कब्जाई हुई है भारत की जमीन'

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में चीन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक बात तो बिल्कुल साफ है कि चीन ने भारत की जमीन छीन ली है। दुख की बात है कि विपक्ष की बैठक में पीएम ने कहा कि लद्दाख का एक इंच भी चीन ने नहीं लिया है। यह बिल्कुल झूठ है। राहुल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा आपकी जमीन छीन कर प्रोजेक्ट लगाने के लिए अडानी को देना चाहती है। उन्होंने कहा पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने जमीन कब्जाई हुई है।

'नफरत के बाजार में खोली मोहब्बत की दुकान'

राहुल ने कहा कि यात्रा से जो संदेश निकला वह था-'नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं।' यात्रा के समय मैं लद्दाख नहीं जा सका। उस समय काफी बर्फ थी। लद्दाख में यात्रा करना मेरे दिल में था। इसी कारण से मैंने इस बार इसे मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ाया।