Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu News: गुलशन ग्राउंड में दिसंबर के ये दो दिन होगा लद्दाख-जम्मू और कश्मीर महोत्सव, दो केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति का संगम

    By lalit kEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 01:08 PM (IST)

    जम्मू शहर के गुलशन ग्राउंड में नौ व दस दिसंबर को केंद्र शासित लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व उभरती प्रतिभाओं का संगम होगा। महिलाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए महोत्सव एक मंच प्रदान करेगा और यहां महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने व रंगोली बनाने की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। वहीं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे।

    Hero Image
    जम्मू में होने वाले लद्दाख, जम्मू और कश्मीर महोत्सव बारे जानकारी देते लीड के निदेशक सुनील शर्मा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू शहर के गुलशन ग्राउंड में नौ व दस दिसंबर को केंद्र शासित लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व उभरती प्रतिभाओं का संगम होगा। लद्दाख जम्मू-कश्मीर एकोनामिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलाग(लीड) की ओर से नौ व दस दिसंबर को लद्दाख, जम्मू और कश्मीर महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यहां के विशेष उत्पादों को प्रदर्शित करते स्टाल आयोजित होंगे और स्थानीय प्रतिभाएं भी इस मंच से अपनी प्रतिभाओं को उजागर करेंगी। लीड की ओर से इस महोत्सव में 100 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे जिनमें दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के विशेष उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

    स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए रखे जाएंगे प्रतियोगिता 

    लीड के निदेशक सुनील शर्मा, बोर्ड सदस्य राजेश गुप्ता व संजीव शर्मा ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी। निदेशक सुनील शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय इस महोत्सव में कलाकारों की ओर से स्थानीय लोक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता व समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम होंगे।

    यह भी पढ़ें: Jhiri Mela 2023: हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा-बुआ के दरबार में टेका माथा, इस दिन एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ संख्या आने की उम्मीद

    अपनी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए होगा लोक कार्यक्रम

    महोत्सव के दौरान दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के युवा उद्यमी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे तो वहीं पूर्व सैनिकों के सम्मान में यहां कार्यक्रम होगा। महोत्सव के दौरान सिख युवा गतका प्रदर्शित करेंगे तो वहीं दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के गुज्जर-बक्करवालों की ओर से भी अपनी संस्कृति की झलक दिखाने के लिए लोक कार्यक्रम होगा।

    दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की देंगे प्रस्तुति 

    महिलाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए महोत्सव एक मंच प्रदान करेगा और यहां महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने व रंगोली बनाने की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी।

    महोत्सव के दौरान दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भी अपने खेलों से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं अंतिम दिन शाम को दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: कोट भलवाल जेल में फिर मिली हेरोइन, पहले भी इस तरह की हो चुकी घटना; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    comedy show banner
    comedy show banner