Move to Jagran APP

Jammu : छैया छैया पर झूमें दर्शक, करवा चौथ-भारत पाक मैच के बावजूद उमडे़ दर्शक

अपने अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक समय तो ऐसा आया कि दर्शक गाने की मांग करते गए और सुखविंद्र अपने चाहनेवालों की फरमाइश पूरी करते गए। हर गाने पर दर्शकों ने अपने चेहते स्टार को दिल से दाद दी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:25 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 10:25 AM (IST)
Jammu : छैया छैया पर झूमें दर्शक, करवा चौथ-भारत पाक मैच के बावजूद उमडे़ दर्शक
भारत, ओम शांति ओम और ब्लैक एंड व्हाइट ने इन्हें खास पहचान दी।

जम्मू, जागरण संवाददाता : बॉलीवुड में खास पहचान बना चुके पंजाबी गायक सुखविंद्र सिंह ने अपने प्रसिद्ध गाने छैया छैया... से जम्मू के कनवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों को झूमने को विवश किया।पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित साप्ताहिक आइकानिक महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित संगीत संध्या में दर्शकों पर सुखविंद्र सिंह का यादू सिर चढ़कर बोलता दिखा। हालांकि करवा चौथ और भारत पाकिस्तान टी-20 कि्रकेट मैच को देखते एक समय लगने लगा था कि शायद दर्शकों की कमी खलती रहेगी। शुरू में दर्शक कम ही दिख रहे थे लेकिन जैसे ही सुखविंद्र मंच पर पहुंचे हाल भी पूरी तरह से भर गया।

loksabha election banner

लाई बी न गई ते निभाई बी न गेई .. से हाल तालियों से गूंज उठा। तेरी मेरी टुट गई सोनिए जिमें टुटेया अम्बरू तारा...। बन ठन के चली...।चांदी दा रुपया नेइयों रखदी तली उत्ते.. आदि गाने गाकर संगीत संध्या को यादगार बना दिया।

अपने अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। एक समय तो ऐसा आया कि दर्शक गाने की मांग करते गए और सुखविंद्र अपने चाहनेवालों की फरमाइश पूरी करते गए। हर गाने पर दर्शकों ने अपने चेहते स्टार को दिल से दाद दी।सुखविंद्र वर्ष 1999 फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीत चुके हैं। सिंह मूल रूप से अमृतसर, पंजाब से है। वह भगवान शिव के एक समर्पित भक्त हैं। सिंह ने पहली बार 8 साल की उम्र में मंच पर 1 9 70 में प्रदर्शन किया था।

हिंदी फिल्मों में उनका पहला प्रयास, आजा सनम, काफी हद तक अनौपचारिक रहा। हालांकि संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के नामों को अपनाया। फिर दिल से आर रहमान के लिए सुखविंदर ने छैया छैया... के लिए इस्तेमाल किया। इसके बाद की अन्य फिल्मों में ताल, बीवी नंबर 1, दाग, जानवर, दिल्लगी, मोक्ष, तेरे नाम, अपना सपना मनी मनी, शादी से पहले, शाब, चक दे आदि शामिल हैं।भारत, ओम शांति ओम और ब्लैक एंड व्हाइट ने इन्हें खास पहचान दी।

कार्यक्रम के दौरान अपने कुछ फिल्मी गाने गाते हुए सुखविंद्र ने इन गानों से जुडे़ अपने अनुभव भीसाझा किए।कार्यक्रम के बीच सुखविंद्र दर्शकों से बातें भी करते दिखे। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कई लोगों को आटोग्राफ दिए।उन्होंने मंच से कई बार कहा कि करवा चौथ के बावजूद आप लोगों का उन्हें सुनने आना दर्शाता है कि जम्मू वाले उन्हें कितना प्यार करते हैं। वह इस आश्वासन के साथ लौअे की आगे भी जब कभी उन्हें मौका मिलेगा वह जम्मू जरूर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.