विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने हैदरपोरा मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया : आइजी कश्मीर विजय कुमार

By Vikas AbrolEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 04:07 PM (IST)

हैदरपोरा स्थित एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ...और पढ़ें

गत रविवार को जिस आतंकी ने पुलिसकर्मी पर हमला किया था उसे भी मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
गत रविवार को जिस आतंकी ने पुलिसकर्मी पर हमला किया था उसे भी मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

श्रीनगर, जेएनएन। पुलिस को श्रीनगर के हैदरपोरा स्थित एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराया।

कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने कश्मीर में जारी पत्रकार वार्ता में बताया कि गत रविवार को जिस आतंकी ने श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में पुलिसकर्मी पर हमला किया था उसे भी मुठभेड़ में मार गिराया गया है।